Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

3 अहम विधेयकों के पारित होने पर मुख्यमंत्री का बयान, प्रदेश के लिए बताया “वरदान”

March 22, 2026

नवरात्रि के शुभ अवसर पर सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया CM ने

March 21, 2026

खारून नदी ब्रिज 1 माह के लिए वन वे, एनएचआई करेगा 1तारीख से मरम्मत

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»बाइक चोर गिरोह पकड़ाया: चोरी के पैसों से अय्याशी करता था मास्टरमाइंड, 10 सालों से घर से था फरार
Chhattisgarh

बाइक चोर गिरोह पकड़ाया: चोरी के पैसों से अय्याशी करता था मास्टरमाइंड, 10 सालों से घर से था फरार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बाइक चोर गिरोह पकड़ाया: चोरी के पैसों से अय्याशी करता था मास्टरमाइंड, 10 सालों से घर से था फरार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 14 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी SECL के रोलर चोरी की घटना में भी शामिल पाए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाइक चोर गिरोह का मास्टरमाइंड चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के बाद उन पैसों से महंगे कपड़े खरीदता था। वह मोबाइल पर लड़कियों से बात कर खुद को अमीर और अच्छे परिवार का बताता था। उसने कम से कम आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को अपने झांसे में ले रखा था। उसके मोबाइल में ज्यादातर लड़कियों के ही नंबर सेव थे।

मुख्य आरोपी जयसिंह पटेल (27) कोहड़िया का रहने वाला है। उसके साथ अनस खान, शिवचरण, रामप्रसाद, रोहिदास, लालजी यादव और इमरान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है। यह मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

10 सालों से जंगल में रह रहा था मुख्य आरोपी

जानकारी के अनुसार, दीपका थाना पुलिस को कुछ दिनों पहले SECL दीपका खदान से रोलर चोरी होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि खदान के पास जंगल में पेड़ों के बीच एक युवक झोपड़ी बनाकर रह रहा है। जब पुलिस ने शक के आधार पर युवक से पूछताछ की तो पता चला कि उसका नाम जयसिंह है। उसका न तो आधार कार्ड है, न ही पैन कार्ड। वो पिछले 10 सालों से खदान के आसपास घूमता रहता था। खाना खाकर कहीं भी सो जाता था।

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने खदान में रोलर चोरी के अलावा कुसमुंडा थाना, दीपका और सर्वमंगला चौकी क्षेत्र में कई बाइक चोरी की थी। उसने बताया कि वो अपने दो सहयोगियों के साथ बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता था। बाइक चोरी के बाद उसे खरीदारों को बेच देता था।

गिरोह और खरीदार भी पकड़ में आए

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि जयसिंह के दो सहयोगियों और तीन बाइक खरीदारों को भी गिरफ्तार किया गया है। ये खरीदार चोरी की बाइक को अलग-अलग क्षेत्रों में बेचते थे। उन्होंने बताया कि जयसिंह पटेल के खिलाफ पहले से ही 10 मामले दर्ज हैं।

चोरी के पैसे से फैशन और गर्लफ्रेंड

जांच में यह भी सामने आया कि चोरी करने के बाद जयसिंह बाइक को पड़ोसी जिलों में बेच देता था। चोरी से कमाए गए पैसों से वह महंगे कपड़े पहनता और मोबाइल पर लड़कियों से बातचीत करता था। अपने आप को अमीर और खानदानी बताकर उसने कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा रखा था। पुलिस ने यह भी बताया कि उसके मोबाइल में अधिकांश नंबर लड़कियों के थे। वह मीठी-मीठी बातें करता और फोन पर पैसे भी देता था।




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकिसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त 19 नवंबर को, PM मोदी होंगे कार्यक्रम में मौजूद
Next Article भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे रायपुर में: स्टूडेंट डिस्काउंट और दिव्यांग बच्चों के लिए फ्री प्रवेश
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

3 अहम विधेयकों के पारित होने पर मुख्यमंत्री का बयान, प्रदेश के लिए बताया “वरदान”

March 22, 2026
Chhattisgarh

नवरात्रि के शुभ अवसर पर सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया CM ने

March 21, 2026
Chhattisgarh

खारून नदी ब्रिज 1 माह के लिए वन वे, एनएचआई करेगा 1तारीख से मरम्मत

March 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

3 अहम विधेयकों के पारित होने पर मुख्यमंत्री का बयान, प्रदेश के लिए बताया “वरदान”

March 22, 2026

नवरात्रि के शुभ अवसर पर सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया CM ने

March 21, 2026

खारून नदी ब्रिज 1 माह के लिए वन वे, एनएचआई करेगा 1तारीख से मरम्मत

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.