Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»बैंक शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 443 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,000 अंक के पार
Business

बैंक शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 443 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,000 अंक के पार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बैंक शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 443 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,000 अंक के पार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 443 अंक चढ़ गया. वहीं एनएसई निफ्टी 25,000 अंक के ऊपर बंद हुआ. तिमाही वित्तीय नतीजों के बाद एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 442.61 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,200.34 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 516.3 अंक तक चढ़ गया था. पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 122.30 अंक यानी 0.49 प्रतिशत चढ़कर 25,090.70 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी शुक्रवार को एक महीने के निचले स्तर 25,000 अंक से नीचे बंद हुआ था. एशियाई बाजारों में मजबूत रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों के ताजा पूंजी प्रवाह ने भी बाजारों को समर्थन दिया.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) में सबसे अधिक 5.38 प्रतिशत की तेजी रही. पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम के बाद कंपनी का शेयर मजबूत हुआ. आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 2.76 प्रतिशत चढ़ा. जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 15.9 प्रतिशत बढ़कर 13,558 करोड़ रुपये होने की सूचना के बाद बैंक का शेयर चढ़ा है. एचडीएफसी बैंक का शेयर 2.19 प्रतिशत मजबूत हुआ. बैंक का जून, 2025 को समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,258 करोड़ रुपये रहने के बावजूद इसके शेयर में मजबूती आई.

इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर भी लाभ के साथ बंद हुए.
हालांकि, बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 3.29 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि कंपनी को अप्रैल-जून तिमाही में 26,994 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तिमाही लाभ हुआ है. इसके अलावा, नुकसान में रहने वाले अन्य शेयरों में एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और आईटीसी शामिल हैं.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”बैंकिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के सकारात्मक नतीजों के कारण कई दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी आई है. बाजार की नजर कंपनियों की आय पर बनी हुई है और उसी रूप में प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. यह बताता है कि निवेशक मूल्यांकन में सहायता के लिए आय के मोर्चे पर नजरें लगाये हुए हैं.” रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयरों के नतीजों को लेकर शुरुआती प्रतिक्रिया के कारण बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला.

उन्होंने कहा कि बाजार में फिलहाल तेजड़िये और मंदड़ियों के बीच खींचतान चल रही है और आगे की दिशा के लिए मुख्य रूप से कंपनियों की कमाई पर ध्यान है. मझोली कंपनियों से जुड़ा बीएसई मिडकैप 0.55 प्रतिशत चढ़ा जबकि छोटी कंपनियों से संबंधित सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ लगभग स्थिर रहा. एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे. जापान में अवकाश के कारण बाजार बंद रहा.

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे.
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 374.74 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत टूटकर 68.93 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. सेंसेक्स शुक्रवार 501.51 अंक टूटा था जबकि एनएसई निफ्टी में 143.05 अंक की गिरावट आई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष आयोजन की तैयारियां प्रारंभ
Next Article केंद्र ने ‘उदयपुर फाइल्स’ में छह दृश्यों को हटाने का सुझाव दिया, न्यायालय ने रिलीज पर रोक जारी रखी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Business

अमेजन इंडिया ने गुवाहाटी, कोलकाता में किया माल ढुलाई सेवाओं का विस्तार

March 13, 2026
Business

घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 1240 अंक टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.