Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

महतारी वंदन योजना: आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

March 21, 2026

पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान ‘धीरे-धीरे कम’ करने पर विचार कर रहे ट्रंप

March 21, 2026

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»बैंक, वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से सेंसेक्स 207 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में
Business

बैंक, वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से सेंसेक्स 207 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बैंक, वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से सेंसेक्स 207 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती तेजी कायम नहीं रह पायी और जीएसटी परिषद की बैठक से पहले बैंक और वाहन शेयरों में कारोबार के अंतिम घंटे में मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स 207 अंक के नुकसान में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी 45 अंक टूट गया.

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 206.61 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,157.88 अंक पर बंद हुआ. सूचकांक तेजी के साथ खुला और दोपहर तक बढ़त के साथ कारोबार करता रहा. हालांकि, कारोबार के अंत में मुनाफावसूली के कारण यह दिन के उच्चतम स्तर 80,761.14 अंक से 752.64 अंक नीचे आ गया. सेंसेक्स में शामिल शेयरों में 16 नुकसान में जबकि 14 लाभ में रहे.
पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 45.45 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,579.60 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 24,756.10 अंक तक गया और नीचे में 24,522.35 अंक तक आया.

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं. दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”घरेलू शेयर बाजारों ने मजबूत वृहद आंकड़ों के कारण आई शुरुआती तेजी गंवा दी और जीएसटी परिषद की बैठक तथा वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) खंड में सौदों की समाप्ति से पहले सतर्कता के बीच मुनाफावसूली के कारण बैंक शेयरों की अगुवाई में गिरावट के साथ बंद हुए.” जीएसटी परिषद की तीन सितंबर से नयी दिल्ली में दो दिन की बैठक होगी. इसमें प्रस्तावित दरों में कटौती पर चर्चा की जाएगी.

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ”सकारात्मक घरेलू संकेतों और जीएसटी परिषद की बैठक के परिणामों को लेकर उम्मीद के चलते बाजार ने सत्र की शुरुआत मजबूती के साथ की. शुरुआती तेजी के बाद, निफ्टी कारोबार के पहले हिस्से में धीरे-धीरे ऊपर चढ़ा. हालांकि, बाद में बैंक और प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव ने तेजी को पटरी से उतार दिया. इससे वायदा एवं विकल्प खंड में अनुबंधों की साप्ताहिक समाप्ति के दिन सूचकांक नुकसान में रहा.” छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.64 प्रतिशत चढ़ा जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप 0.27 प्रतिशत के लाभ में रहा.

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था. सोमवार को मजदूर दिवस के मौके पर अवकाश के कारण अमेरिकी बाजार बंद थे. सेंसेक्स सोमवार को 554.84 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी 198.20 अंक के लाभ में रहा था.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.72 प्रतिशत बढ़कर 69.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,429.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,344.93 करोड़ रुपये की लिवाली की.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबीसीसीआई ने टीम इंडिया के टाइटल प्रायोजन के लिये बोलिया आमंत्रित की
Next Article यूथ सिख सेवा समिति भिलाई की नेक पहल: 2 छात्रों को दी गई छात्रवृत्ति
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026
Business

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

महतारी वंदन योजना: आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

March 21, 2026

पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान ‘धीरे-धीरे कम’ करने पर विचार कर रहे ट्रंप

March 21, 2026

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.