Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»बांग्लादेश भारत से शेख हसीना को वापस लाने के लिए राजनयिक प्रयास जारी रखेगा: विदेश सलाहकार
International

बांग्लादेश भारत से शेख हसीना को वापस लाने के लिए राजनयिक प्रयास जारी रखेगा: विदेश सलाहकार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बांग्लादेश भारत से शेख हसीना को वापस लाने के लिए राजनयिक प्रयास जारी रखेगा: विदेश सलाहकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ढाका. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने बुधवार को कहा कि वह भारत से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस लाने के लिए राजनयिक प्रयास जारी रखेगी. उन्हें कई मामलों में दोषी ठहराकर सजा सुनाई गई है. अवामी लीग की 78 वर्षीय नेता पिछले साल पांच अगस्त को व्यापक विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर बांग्लादेश से भागने के बाद से भारत में रह रही हैं.

सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस के अनुसार, बांग्लादेश के विदेशी मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा, ‘‘हम भारत को उन्हें ढाका वापस भेजने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे.’’ तौहीद ने कहा कि हसीना की स्वदेश वापसी अंतत? भारत के निर्णय पर निर्भर करती है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि हसीना कुछ खास परिस्थिति में भारत आई थीं और मुझे लगता है कि वह परिस्थिति स्पष्ट रूप से इस बात का एक कारक है कि उनके साथ क्या हुआ था. लेकिन फिर भी, यह एक ऐसा फैसला है जिसे उन्हें खुद लेना होगा.
पूर्व प्रधानमंत्री के लिए किसी तीसरे देश में पुनर्वास की संभावना से संबंधित खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए तौहीद ने कहा कि उन्होंने इस तरह के दावे केवल मीडिया में देखे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे राजनयिक चैनलों के माध्यम से कोई जानकारी नहीं मिली है.’’ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने 17 नवंबर को पिछले साल जुलाई-अगस्त में हुए जन विद्रोह के दौरान किए गए ‘मानवता के विरुद्ध अपराधों’ के लिए हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल को मौत की सजा सुनाई.

अदालत के फैसले के बाद बांग्लादेश ने भारत को पत्र भेजकर हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की. भारत ने कहा कि वह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार द्वारा हसीना के प्रत्यर्पण के अनुरोध की जांच कर रहा है और इस बात पर जोर दिया कि नयी दिल्ली उस देश (बांग्लादेश) के लोगों के सर्वोत्तम हितों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

हसीना ने कहा है कि यह फैसला ‘एक गैर-चुनी हुई सरकार द्वारा स्थापित और संचालित एक धांधली वाले न्यायाधिकरण द्वारा दिया गया है, जिसे कोई लोकतांत्रिक जनादेश प्राप्त नहीं है.’ एक अन्य अदालत ने 27 नवंबर को हसीना को एक सरकारी आवास परियोजना के लिए भूमि आवंटन में अनियमितताओं से संबंधित भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 21 साल जेल की सजा सुनाई. हसीना को एक दिसंबर को एक अन्य अदालत ने दोषी ठहराया और उन्हें पांच साल जेल की सजा सुनाई, जबकि उनकी भांजी (ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीक) को भूमि घोटाले के मामले में दो साल जेल की सजा सुनाई गई.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकांकेर में कुल 23 लाख रुपए के इनामी चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Next Article रक्षक पाठ्यक्रम छात्रों के सुरक्षित भविष्य गढ़ने में सहायक होगा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.