Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा ऑस्ट्रेलिया…
Sports

बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा ऑस्ट्रेलिया…

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा ऑस्ट्रेलिया…
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

विशाखापत्तनम: अब तक प्रत्येक मैच में दबदबा बनाए रखने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके महिला वनडे विश्व कप में अपना विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी। आॅस्ट्रेलिया चार मैचों में तीन जीत और कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ बारिश के कारण रद्द किए गए मैच में अंक बांटने के बाद सात अंक लेकर विश्व कप तालिका में शीर्ष पर है। आॅस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में भारत के खिलाफ पिछले मैच में जीत हासिल करने के बाद उतरेगी।

यदि प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया के फॉर्म को लेकर कोई संदेह था तो एलिसा हीली की अगुवाई वाली टीम ने महिला वनडे में विश्व रिकॉर्ड बनाकर इस संदेह को दूर कर दिया तथा इस प्रारूप में संभावित आठवीं खिताबी जीत की अपनी मंशा जाहिर कर दी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 331 रन का लक्ष्य रखा था। हीली ने 102 गेंदों पर 21 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 142 रन की आक्रामक पारी खेली, जिससे आॅस्ट्रेलिया ने एक ओवर शेष रहते सात विकेट पर 331 रन बना लिए। इससे आॅस्ट्रेलिया ने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी।

यह मैच तब समाप्त हुआ जब एलिस पेरी ने छक्का लगाकर आॅस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित की, लेकिन इससे पहले इस आॅलराउंडर को ऐंठन के कारण क्रीज छोड़नी पड़ी थी। आॅस्ट्रेलिया अपनी इस स्टार खिलाड़ी को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहेगा और वह उन्हें कल के मैच में विश्राम दे सकता है।

आस्ट्रेलिया भी अपनी गेंदबाजी में सुधार करना चाहेगा क्योंकि उसने यहां बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर 330 रन दे दिए हैं, खासकर इसलिए क्योंकि स्कोरबोर्ड का दबाव किसी भी दिन विपरीत प्रभाव डाल सकता है। प्रतियोगिता में लगभग हर अन्य टीम की तुलना में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के कौशल में भारी अंतर के बावजूद उन्हें इस तथ्य से सावधान रहना होगा कि बांग्लादेश ने अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन वह मैच तीन विकेट के मामूली अंतर से हार गया था।

बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने स्पिनरों का अच्छा इस्तेमाल किया लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका को जीत हासिल करने से नहीं रोक पाया। इसके बावजूद इस मैच से बांग्लादेश का मनोबल बढ़ा होगा क्योंकि उसके बल्लेबाजों ने पहले की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया। बांग्लादेश को अगर आॅस्ट्रेलिया के सामने कड़ी चुनौती पेश करनी है तो उसके बल्लेबाजों को फिर से अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

टीम इस प्रकार हैं:

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, एशले गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, अलाना ंिकग, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनी, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, डार्सी ब्राउन, मेगन स्कुट, जॉर्जिया वेयरहैम।

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), फरगना हक, शोभना मोस्तरी, रुब्या हैदर, र्शिमन अख्तर, राबेया खान, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, सुमैया अख्तर, फाहिमा खातून, फरिहा त्रिस्रा, मारुफा अख्तर, नाहिदा अख्तर, निशिता अख्तर निशि, संजीदा अख्तर मेघला।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबच्चों के समग्र विकास के लिए ‘उद्भव’ कार्यक्रम शुरू, रायपुर में हुआ उद्घाटन
Next Article मुख्यमंत्री के आदेशों का त्वरित पालन हो प्राथमिकता – मुख्य सचिव का निर्देश
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.