Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»बांग्लादेश के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी, विराट कोहली को किस मामले में पछाड़ा?
Sports

बांग्लादेश के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी, विराट कोहली को किस मामले में पछाड़ा?

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJanuary 17, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बांग्लादेश के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी, विराट कोहली को किस मामले में पछाड़ा?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बुलवायो: अंडर-19 विश्व कप में भारत का बांग्लादेश से मुकाबला जारी है। बुलवायो में खेले जा रहे इस मुकाबले में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अर्धशतक जड़ा। 53 रन पर तीन विकेट गंवा देने वाली टीम इंडिया को उन्होंने संभाला। वैभव ने 30 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। साथ ही विराट कोहली को भी एक मामले में पीछे छोड़ दिया। वैभव 67 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत को 10 ओवर के अंदर तीन बड़े झटके लगे। कप्तान आयुष म्हात्रे छह रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वेदांत त्रिवेदी खाता नहीं खोल सके। अल फहाद ने पारी के तीसरे ओवर में लगातार दो गेंदों पर इन दोनों को आउट किया। इसके बाद विहान मल्होत्रा को अजीजुल हकीम ने स्लिप में कैच कराया। वह सात रन बना सके।

वैभव ने कोहली को किस मामले में पीछे छोड़ा?
दरअसल, कोहली ने भारत के लिए अंडर-19 वनडे क्रिकेट में 28 मैचों में 46.57 की औसत से 978 रन बनाए थे। इनमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल थे। कोहली अंडर-19 वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले सातवें स्थान पर थे और अब आठवें स्थान पर हैं।
वैभव को अमेरिका के खिलाफ कोहली के 978 रनों के रिकॉर्ड को पार करने के लिए सिर्फ छह रन चाहिए थे, लेकिन वह दो रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें चार रन की जरूरत थी, जो उन्होंने आराम से कर दिया।

साथ ही साथ ही वह अंडर-19 वनडे में हजार रन भी पूरे कर लिए। वैभव के नाम 20 अंडर-19 वनडे मैचों में अभी 1047 से ज्यादा रन दर्ज हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वह क्रीज पर मौजूद हैं, ऐसे में रन और बढ़ेंगे। वैभव का औसत 52 से ज्यादा का रहा है। उन्होंने तीन शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं।

वैभव लिस्ट में अंडर-19 वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में कोहली से ठीक ऊपर सातवें स्थान पर हैं। अंडर-19 वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विजय जोल के नाम है।

विजय जोल ने 36 मैचों में 42.54 की औसत से 1404 रन बनाए। इनमें चार शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। वैभव के पास सरफराज खान से भी ऊपर जाने का मौका है। सरफराज के नाम अंडर-19 वनडे में 33 मैचों में 1080 रन हैं।

IPL से लेकर युथ क्रिकेट तक चमकता करियर

वैभव भले ही अमेरिका के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप के पहले मैच में असफल रहे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने जबरदस्त वापसी की। उनका रिकॉर्ड इस उम्र में किसी स्टार से कम नहीं है। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 35 गेंदों में तूफानी शतक बनाना, पुरुष लिस्ट-ए क्रिकेट में 59 गेंदों पर 150 की सबसे तेज पारी, और भारत के लिए युवाओं में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (171 रन, 95 गेंद), ये सब उनके करियर को खास बनाते हैं। यही नहीं, एशिया कप राइजिंग स्टार्स टी20 में यूएई के खिलाफ उनकी 42 गेंदों में 144 रन की पारी ने उन्हें चर्चा में ला दिया था।

कोच बोले, ‘मैच्योरिटी और कॉन्फिडेंस बढ़ा है’

पटना के क्रिकेट अकादमी से जुड़े कोच मनीष ओझा, जिन्होंने 10 साल की उम्र से वैभव को तराशा है, कहते हैं कि बल्लेबाज का गेम तेजी से विकसित हुआ है। कोच के शब्दों में, ‘मैंने उनके गेम सेंस में बदलाव देखा है। पहले वैभव आक्रामक थे, लेकिन अब आक्रामकता में समझ जुड़ गई है। आईपीएल 2025 के बाद उनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा है। वे अच्छे गेंदों को भी छक्के में बदल सकते हैं और अगर जरूरत हो तो रुककर खेलने का भी हुनर रखते हैं।’ ओझा ने आगे कहा, ‘उनकी परिपक्वता बढ़ी है, शॉट चयन में सुधार आया है और वे अब गेंद की प्रकृति के हिसाब से फैसला करते हैं। उनके छक्के अब और बड़े दिखते हैं।’



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘तू बाप है कि क्या है’? पत्नी सुनीता ने कसा गोविंदा पर तंज, बेटे यश के करियर को लेकर किया बड़ा खुलासा
Next Article छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शीर्ष उग्रवादी समेत दो नक्सली मारे गए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.