राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि ,बिहारपुर : विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो समाज से जुड़े एक परिवार ने प्रशासन और पुलिस पर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम कोल्हुआ निवासी रामकेश पण्डो ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, थाना चांदनी बिहारपुर सहित विभिन्न अधिकारियों को आवेदन सौंपकर अपनी पुश्तैनी जमीन की सुरक्षा और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।आवेदन के अनुसार उनकी पुश्तैनी भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा करने और गलत तरीके से नामांतरण कराने का प्रयास किया गया। भूमि सीमांकन के दौरान विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया है।रामकेश पण्डो का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने संख्या बल का दबाव बनाकर उनके आवागमन का रास्ता भी बंद कर दिया तथा एक्सीवेटर से मार्ग खोदवा दिया, जिससे परिवार को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदक के अनुसार, उन्होंने 30 जून, 6 जुलाई, 18 जुलाई और 21 जुलाई 2026 को अलग-अलग तिथियों में थाना चांदनी बिहारपुर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा कलेक्टर कार्यालय में एवं सीएम जनदर्शन रायपुर में आवेदन देकर एफआइआर दर्ज करने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित भूमि पर कथित रूप से गलत राजस्व प्रविष्टि दर्ज कराई गई है। उन्होंने उस प्रविष्टि को निरस्त कर वास्तविक स्वामित्व बहाल करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आरोपितों के हौसले बढ़ गए हैं और उनका परिवार भय के माहौल में जीवनयापन करने को मजबूर है।
Trending
- ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ पसक भर्ती में 500 करोड़ के भ्रष्टाचार की आशंका… मनी लांड्रिंग के प्रमाण मिलने पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्रवाई में जुटी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल… 9 में से 8 शिक्षक गायब, 1 के भरोसे चले दो स्कूल – राष्ट्रवाणी
- पार्क में सरेआम युवती पर चाकू से हमला: वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार, युवती की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी – राष्ट्रवाणी
- इत Raid: कारोबारी के ठिकाने में 24 घंटे तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त – राष्ट्रवाणी
- कग नेवस : उफनते नाले में कार बही, इधर अरपा नदी में तैरता मिला युवक का शव – राष्ट्रवाणी
- ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर सराफा कारोबारी से 2 लाख की ठगी: बैंक में ट्रांजेक्शन होल्ड होने पर खुला राज, शातिर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी, कगपसक घोटाले में सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री, लड़के को बैड टच करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आकाशीय बिजली गिरने से मासूम की मौत… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
