कन्नौज. कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में बारावफात के जुलूस में फलस्तीन का झंडा लहराने पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप अजेय ने सोमवार को बताया कि गुरसहायगंज इलाके में शुक्रवार को बारावफात के जुलूस के दौरान फलस्तीन का झंडा लहराये जाने का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आया था. उन्होंने बताया कि इस मामले की पड़ताल के दौरान आरोपियों की पहचान शोएब और अयान नामक युवकों के रूप में हुई.

उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालना) और 196/2 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास या भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) के तहत रविवार को एक मामला दर्ज करके दोनों को हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है.
अजेय ने बताया कि युवकों को फलस्तीन के झंडे कहां से मिले, उसकी भी पड़ताल की जा रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version