Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»बीबीएमबी हरियाणा को पानी छोड़ेगा, मुख्यमंत्री मान बोले- पंजाब के अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं
Blog

बीबीएमबी हरियाणा को पानी छोड़ेगा, मुख्यमंत्री मान बोले- पंजाब के अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं

atulpradhanBy atulpradhanMay 1, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बीबीएमबी हरियाणा को पानी छोड़ेगा, मुख्यमंत्री मान बोले- पंजाब के अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चंडीगढ़: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने हरियाणा को 8,500 क्यूसेक पानी छोड़ने का फैसला किया है। इस कदम का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ा विरोध किया है। मान ने कहा है कि वह पंजाब के अधिकारों पर ‘‘डाका’’ बर्दाश्त नहीं करेंगे।

हरियाणा को पानी छोड़ने का फैसला बुधवार शाम बीबीएमबी की तकनीकी समिति की पांच घंटे लंबी बैठक में लिया गया। बीबीएमबी भाखड़ा, पोंग और रंजीत सागर बांधों से पानी के वितरण को नियंत्रित करता है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान इसके साझेदार राज्य हैं जो भाखड़ा और पोंग बांधों से ंिसचाई सहित विभिन्न उद्देश्यों के लिए अपनी पानी की आवश्यकता को पूरा करते हैं।

सूत्रों ने बताया कि बीबीएमबी की बैठक के दौरान पंजाब सरकार के अधिकारियों ने हरियाणा को अधिक पानी छोड़ने पर कड़ी आपत्ति जताई और दावा किया कि पड़ोसी राज्य पहले ही अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर चुका है।
पंजाब सरकार के अधिकारियों ने यह भी तर्क दिया था कि पोंग और रंजीत सागर बांधों में पानी का स्तर पिछले साल की तुलना में कम है।

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राजस्थान के अधिकारियों ने भी हरियाणा की मांग का समर्थन किया। बीबीएमबी के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री मान ने हरियाणा को 8,500 क्यूसेक पानी देने के कदम पर बृहस्पतिवार को कड़ा विरोध जताया।

मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पंजाब और पंजाबियों के हक का पानी बीबीएमबी के जरिए हरियाणा को देने के फैसले का पूरा पंजाब कड़ा विरोध करता है। केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार पंजाब के खिलाफ एकजुट हो गई है। हम किसी भी कीमत पर भाजपा द्वारा अपने अधिकारों पर एक बार फिर ‘डाका डालना’ बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहे। भाजपा कभी भी पंजाब और पंजाबियों की नहीं हो सकती।’’

उन्होंने पोस्ट किया कि भाजपा की केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब के पानी को लेकर एक और गंदी चाल चली जा रही है, हम इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा को कथित तौर पर पानी देने के लिए भाजपा के खिलाफ पूरे राज्य में प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

मान ने मंगलवार को हरियाणा को और पानी देने से इनकार करते हुए कहा कि पड़ोसी राज्य पहले ही अपने लिए आवंटित हिस्से का 103 प्रतिशत इस्तेमाल कर चुका है। मान ने भाजपा पर बीबीएमबी के जरिए पंजाब सरकार पर हरियाणा की मांग पूरी करने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।

मान ने कहा था कि हरियाणा ने मार्च में अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर लिया है और अब अप्रैल और मई के लिए अतिरिक्त पानी की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा था कि पंजाब को आगामी धान की बुवाई के मौसम के लिए पानी की जरूरत है और उसके पास एक भी बूंद अतिरिक्त पानी नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस साल बीबीएमबी ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब को क्रमश? 33.18 करोड़ एकड़ फुट (एमएएफ), 2.987 एमएएफ और 5.512 एमएएफ पानी वितरित किया है। मान ने कहा कि हरियाणा ने इस साल 31 मार्च तक अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर लिया, जिसके बाद संकट पैदा हो गया।

उन्होंने कहा कि मानवता के नाते पंजाब सरकार ने उदारतापूर्वक छह अप्रैल से हरियाणा को प्रतिदिन 4,000 क्यूसेक पानी आवंटित किया। आप के कई नेताओं ने भी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा के ‘‘बांह मरोड़ने’’ के कारण बीबीएमबी ने हरियाणा को पानी छोड़ने का फैसला किया।

कैबिनेट मंत्री और आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा, ‘‘हम भाजपा और केंद्र सरकार द्वारा बीबीएमबी की बांह मरोड़ने और हरियाणा को पंजाब के हिस्से से अतिरिक्त 8500 क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए मजबूर करने के फैसले के खिलाफ कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार हैं। भाजपा की ‘गुंडागर्दी’ का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।’’

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल ंिसह चीमा ने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर फिर से पंजाब को ‘‘धोखा’’ देने का आरोप लगाया। चीमा ने आरोप लगाया, ‘‘हरियाणा को अधिक पानी देकर भाजपा सरकार ने पंजाब विरोधी होने का सबूत दिया है।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजाति जनगणना के फैसले ने असली इरादों और खोखली नारेबाजी के बीच अंतर को उजागर किया: प्रधान
Next Article पंजाब सरकार दिल्ली में पानी की आपूर्ति रोक कर ‘गंदी राजनीति’ कर रही है: मंत्री
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.