बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगल में सुरक्षार्किमयों ने एक माओवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर आग्नेयास्त्र और विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का जखीरा बरामद कर उसे नष्ट कर दिया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने उसूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुंजेपरती गांव के पास जंगल से यह बरामदगी की.

उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 229वीं और 196वीं (यंग प्लाटून बस्तरिया) इकाइयों तथा कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजॉल्यूट एक्शन) की 205वीं बटालियन के संयुक्त दस्ते ने ‘गुंजेपरती फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस’ (एफओबी) से तलाशी अभियान के दौरान माओवादी ठिकाने का पता लगाकर इसका भंडाफोड़ किया.

उन्होंने बताया कि बरामद वस्तुओं में एक खराद मशीन, एक विद्युत जनरेटर, एक पानी पंप, एक विद्युत कटर, एक हाइड्रोलिक सिलेंडर, मोटर पार्ट्स, स्टील की प्लेट और आग्नेयास्त्र, विस्फोटक और दवाइयां बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्रियां शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि बरामद सभी उपकरण और सामग्री को सुरक्षा मानदंडों के अनुसार नष्ट कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version