बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बारूदी सुरंग विस्फोट की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)के दो जवान घायल हो गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिल्लूर कांडलापरती क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट की चपेट में आने से सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हुए हैं.

उन्होंने बताया कि रविवार को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), एसटीएफ और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को फरसेगढ़-पिल्लूर कांडलापरती क्षेत्र में अभियान के लिए रवाना किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट की चपेट में आने से कोबरा बटालियन के दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं.

उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल जवानों को वहां से निकाला गया और बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया. अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवान खतरे से बाहर हैं तथा उनकी स्थिति स्थिर है. माओवादी अक्सर बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग के अंदरूनी इलाकों में सड़क, पगडंडियों और जंगल में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंग बिछाते हैं. इन इलाकों में पहले भी सुरक्षाबल के जवान और आम लोग नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से घायल हुए हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version