Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»बीमा क्षेत्र में 100% FDI से इसका नियंत्रण बाहरी शक्तियों के पास चला जाएगा : विपक्ष
Business

बीमा क्षेत्र में 100% FDI से इसका नियंत्रण बाहरी शक्तियों के पास चला जाएगा : विपक्ष

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 18, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बीमा क्षेत्र में 100% FDI से इसका नियंत्रण बाहरी शक्तियों के पास चला जाएगा : विपक्ष
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. किसानों की समस्याओं की आड़ में बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 100 फीसदी कर विदेशी कंपनियों को लाभ पहुंचाने का सरकार पर आरोप लगाते हुए राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा विधि संशोधन) विधेयक 2025 को प्रवर समिति में भेजने की मांग की.

उच्च सदन में विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए राजद के संजय यादव ने कहा कि बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश 100 फीसदी करने से इसका नियंत्रण बाहरी शक्तियों के हाथ में चला जाएगा और फिर नियम भी वहीं तय करेंगी. ”जाहिर है कि वे अपना फायदा देखेंगी.” उन्होंने कहा कि सरकार खुद कहती है कि वह 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देती है तो क्या ये लोग विदेशी कंपनियों से बीमा कराएंगे.

उन्होंने कहा कि विधेयक में किसानों, गरीबों, दलितों के लिए और उनके जीवन को सुरक्षा देने वाला प्रावधान होना चाहिए. पॉलिसी धारक को उसकी पूरी रकम उसकी जरूरत के अनुसार तत्काल मिलना चाहिए लेकिन होता बिल्कुल अलग है. बीमा कंपनियां बड़ी -बड़ी बातें करती हैं लेकिन जरूरत के समय वे सारी बातें सामने आती हैं जो पहले नहीं बताई जातीं. उन्होंने सुझाव दिया कि विधेयक को स्थायी समिति में भेजा जाए और सदस्यों के सुझावों को इसमें शामिल किया जाए.

अन्नाद्रमुक के डॉ एम थंबीदुरै ने विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि यह विधेयक गहन सोचविचार के बाद तैयार किया गया है.
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विधेयक के कानूनी रूप लेने से तमिलनाडु के किसानों को राहत मिलेगी जो कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं. उनके यह कहने पर द्रमुक सदस्यों ने विरोध जताया. आम आदमी पार्टी के अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि बीमा कंपनियां सुरक्षा के नाम पर बड़े-बड़े सपने दिखाती हैं लेकिन जरूरत के समय स्थिति बिल्कुल बदल जाती है.

उन्होंने कहा ”सरकार कहती है कि इस विधेयक से किसानों को फायदा होगा. लेकिन उनका तो सुरक्षा कवच ही आधा कर दिया गया है. उनकी आमदनी पता नहीं, कब दोगुना होगी.” मित्तल ने कहा ”100 फीसदी निवेश करने वाली विदेशी कंपनियों को भारतीयों के व्यापक आंकड़े मिल जाएंगे. इससे भी बड़ी बात यह है कि यह विधेयक भारतीय जीवन बीमा निगम को कमजोर कर देगा.” भाकपा के संदोष कुमार पी ने विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि 100 फीसदी विदेशी निवेश करने वाली विदेशी कंपनियां जो नियम बनाएंगी, वह उनके अनुकूल होंगे, भारतीयों के अनुकूल नहीं होंगे.

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, बीमा क्षेत्र, रेल क्षेत्र आदि बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं और इनके बारे में कोई भी फैसला सोच-समझ कर लिया जाना चाहिए. उन्होंने मांग की कि विधेयक को प्रवर समिति के पास भेजा जाए. भारतीय जनता पार्टी के भागवत कराड़ ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों के बीमा के लिए यह संशोधन विधेयक लाना जरूरी था. उन्होंने कहा कि विधेयक के माध्यम से दावा निपटारा प्रक्रिया पारदर्शी होगी.

उन्होंने कहा कि विधेयक में, नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का प्रावधान है. विधेयक में इरडा (भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण) को सशक्त बनाने का भी प्रावधान है. उन्होंने कहा ”जो प्रावधान बनाए गए हैं वह हर क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं चाहे वह असंगठित क्षेत्र क्यों न हो.” बसपा के रामजी ने कहा कि यह विधेयक सवाल उठाता है कि ”आत्म निर्भर भारत का क्या होगा?” उन्होंने कहा कि बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी विदेशी निवेश बहुत बड़ा जोखिम होगा.

उन्होंने कहा कि निजी बीमा क्षेत्र लाभ को प्राथमिकता देगा और जन कल्याण की उपेक्षा होगी. ”प्रीमियम अधिक होगा और दावे के निपटारे में मुश्किलें आएंगी.” भाजपा की रेखा शर्मा ने विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि यह विधेयक भारत के सामाजिक सुरक्षा ढांचे में बदलाव लाएगा. उन्होंने दावा किया कि बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी विदेशी निवेश पर चिंता जाहिर करने वालों को देखना चाहिए कि राजग सरकार की नीतियों और राजनीतिक इच्छा शक्ति की वजह से ही आज बीमा घनत्व उल्लेखनीय रूप से बढ.ा है.
उन्होंने कहा कि यह विधेयक नियामक और पॉलिसी धारक दोनों को मजबूत करता है.

झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी ने कहा कि लेह और लद्दाख में ‘बीआरओ’ के लिए काम करने वाले झारखंड के मजदूरों के लिए भी दुर्घटना बीमा की व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बीमा सुधार का लाभ सबसे कमजोर वर्ग को मिलना चाहिए. चर्चा में भाजपा के महाराजा संजाओबा लेशंबा, मनन कुमार मिश्रा, देवेंद्र प्रताप सिंह, भुवनेश्वर कालिता, संगीता यादव, महेंद्र भट्ट, नरेश बंसल, आईयूएमएल के हारिस बीरन, माकपा के जॉन ब्रिटास आदि ने भी भाग लिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइंडिगो उड़ान संकट: यात्रियों को मुआवजा देने संबंधी जनहित याचिका पर अदालत का सुनवाई से इनकार
Next Article Avatar- Fire and Ash Movie Review: शानदार विजुअल्स, लंबी और थकाने वाली है फिल्म
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Business

अमेजन इंडिया ने गुवाहाटी, कोलकाता में किया माल ढुलाई सेवाओं का विस्तार

March 13, 2026
Business

घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 1240 अंक टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.