Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»बेंगलुरु भगदड़ : भाजपा ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया
Blog

बेंगलुरु भगदड़ : भाजपा ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया

atulpradhanBy atulpradhanJune 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बेंगलुरु भगदड़ : भाजपा ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत का जश्न मनाए जाने के दौरान बेंगलुरु में मची भगदड़ में हुई मौतों को लेकर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की आलोचना की और मांग की कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और गृह मंत्री जी. परमेश्वर इस घटना की जिम्मेदारी लें.

भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रमुख बी वाई विजयेंद्र ने सिद्धरमैया सरकार पर पुलिस पर दबाव डालने तथा बिना किसी तैयारी और पर्याप्त पुलिस तैनाती के समारोह आयोजित करने का आरोप लगाया. आईपीएल में आरसीबी की जीत का जश्न मनाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के जुटने के बाद मची भगदड़ में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए.

विजयेंद्र ने बेंगलुरु में कहा, ”क्या तैयार रहना राज्य सरकार की जिम्मेदारी नहीं है? क्या उन्हें पता नहीं था कि लाखों लोग समारोह में आएंगे?” केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस घटना के लिए कर्नाटक सरकार को जिम्मेदार ठहराया और जवाबदेही तय करने की मांग की.
कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से भाजपा सांसद जोशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”खराब योजना और भीड़ के कुप्रबंधन के कारण इस तरह का नुकसान देखना दिल दहला देने वाला है.” उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक की राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में स्पष्ट रूप से विफल रही है.

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा की और भाजपा पर इस त्रासदी को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए लोगों की जान जाने के लिए ”राज्य प्रायोजित लापरवाही” को जिम्मेदार ठहराया.

उन्होंने कहा, ”जश्न का माहौल त्रासदी में तब्दील हो गया है… गृह मंत्री (जी. परमेश्वर) को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. मुख्यमंत्री (सिद्धरमैया) को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए.” पूनावाला ने आरोप लगाया, ”यह राज्य प्रायोजित लापरवाही, राज्य प्रायोजित असंवेदनशीलता, राज्य प्रायोजित हत्या से कम नहीं है.” भाजपा के एक अन्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कर्नाटक सरकार पर ”आपराधिक लापरवाही” का आरोप लगाया. भंडारी ने कहा, ”एक भयानक भगदड़ में निर्दोष लोगों की जान चली गई – यह सब इसलिए हुआ क्योंकि कांग्रेस सरकार भीड़ को संभाल नहीं पाई. कोई योजना नहीं, कोई जिम्मेदारी नहीं, कोई जवाबदेही नहीं. यह सिर्फ कुशासन नहीं है, यह आपराधिक लापरवाही है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleRCB की पहली IPL जीत का जश्न मातम में बदला, भगदड़ में 11 की मौत, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
Next Article मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पूर्व विधायक, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.