Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»भाजपा बंदूक के बल पर लोगों को राष्ट्रगान के लिए खड़े होने को मजबूर कर रही है: महबूबा मुफ्ती
Country

भाजपा बंदूक के बल पर लोगों को राष्ट्रगान के लिए खड़े होने को मजबूर कर रही है: महबूबा मुफ्ती

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भाजपा बंदूक के बल पर लोगों को राष्ट्रगान के लिए खड़े होने को मजबूर कर रही है: महबूबा मुफ्ती
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

श्रीनगर. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कश्मीर में लोगों को बंदूक के बल पर राष्ट्रगान के लिए खड़े होने को मजबूर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के दौरान लोगों का खड़ा न होना सरकार की विफलता है.

महबूबा ने यहां बघाट इलाके में एक खेल मैदान के दौरे के दौरान संवाददाताओं से कहा, ”यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा ने ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है जहां वह लोगों को बंदूक के बल पर राष्ट्रगान में खड़े होने के लिए मजबूर कर रही है. मुझे अपने छात्र जीवन की याद आती है जब भी राष्ट्रगान होता था हम उसके सम्मान में खड़े होते थे . तब कोई जबरदस्ती नहीं की जाती थी. यह उनकी विफलता है.” टीआरसी फुटबॉल मैदान में मंगलवार शाम राष्ट्रगान के दौरान बैठे रहे कई युवाओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया और महबूबा मुफ्ती इसी के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थीं.

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने बघाट-ए-बरजुल्ला स्थित एक निजी स्कूल – ‘मुस्लिम एजुकेशनल ट्रस्ट’ (एमईटी) के खेल के मैदान का दौरा किया. ऐसी खबरें थीं कि पुलिस इस मैदान का उपयोग शहीद स्मारक बनाने के लिए करने की योजना बना रही है.
उन्होंने कहा, ”मैं डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) से इस मामले में हस्तक्षेप करने और एमईटी स्कूल के मैदान को छोड़ने की अपील करती हूं ताकि युवा और स्थानीय लोग खेल तथा विवाह जैसी अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए सार्वजनिक स्थान का उपयोग जारी रख सकें. अगर यह मैदान भी छीन लिया गया तो युवा भटक सकते हैं और नशे या अन्य अवांछित गतिविधियों का शिकार हो सकते हैं.”

महबूबा ने शहर के चट्टाबल क्षेत्र में एक डेयरी फार्म ग्राउंड का भी दौरा किया जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की.
स्थानीय लोगों की मांग है कि इस डेयरी फार्म ग्राउंड को उनके लिए खुले रहने दिया जाए क्योंकि उनके पास यह मैदान एकमात्र खेल मैदान है. महबूबा मुफ्ती ने कहा, ”इस जगह का इस्तेमाल कई दशकों से खेल गतिविधियों के लिए किया जाता रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने ‘मन की बात’ में पुलवामा में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता की सराहना की थी. मैं सेना के कोर कमांडर से अपील करती हूं कि कृपया वह यह सुनिश्चित करें कि इस क्षेत्र के युवा इस खेल मैदान से वंचित न रहें.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleब्रिटेन में भारतीय मूल के दंपति पर तीन साल की बेटी को ‘जानबूझकर भूखा रखकर’ मारने का आरोप
Next Article सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.