Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त, आम नागरिकों को बड़ी राहत-CM साय

March 20, 2026

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»भाजपा के चुनाव विभाग की तरह काम कर रहा है ईडी: भूपेश बघेल
Blog

भाजपा के चुनाव विभाग की तरह काम कर रहा है ईडी: भूपेश बघेल

atulpradhanBy atulpradhanApril 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भाजपा के चुनाव विभाग की तरह काम कर रहा है ईडी: भूपेश बघेल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भुवनेश्वर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ”चुनाव विभाग” की तरह काम कर रहा है. ईडी ने हाल में ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले के सिलसिले में धन शोधन के आरोप में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है.

बघेल ने प्रेस वार्ता में कहा, ”जब भी कांग्रेस देश और देश के लोगों के हित में जाति आधारित जनगणना और जनसंख्या के अनुसार आरक्षण जैसे बड़े मुद्दे उठाती है, तो भाजपा सरकार पार्टी को बदनाम करने के लिए झूठे और अवास्तविक आरोपों के साथ कांग्रेस पर हमला करना शुरू कर देती है.” बघेल ने कहा, ”इसका एक स्पष्ट उदाहरण ‘नेशनल हेराल्ड’ मामला है. इस मामले में 2012 में निर्वाचन आयोग के समक्ष एक याचिका दायर की गई थी, जिसे आयोग ने खारिज कर दिया था. फिर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रवर्तन निदेशालय का रुख किया, जिसने भी 2015 में मामला बंद कर दिया.” उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन ईडी प्रमुख को हटाए जाने के बाद केंद्रीय एजेंसी ने उसी मामले में एक नयी प्राथमिकी दर्ज की और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी से लंबी पूछताछ की गई.

उन्होंने कहा, ”भाजपा के चुनाव विभाग के रूप में काम कर रहे ईडी ने अदालत द्वारा दी गई समयसीमा के आखिरी दिन आरोपपत्र दाखिल किया. हमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र के बारे में मीडिया के माध्यम से पता चला. उनमें से किसी को या कंपनी के किसी निदेशक को कोई नोटिस नहीं दिया गया.” भाजपा नेताओं के इस दावे पर कि ‘नेशनल हेराल्ड’ के पास 5,000 करोड़ रुपये की संपत्ति है, बघेल ने कहा, ”आयकर विभाग ने इसका मूल्य लगभग 400 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया है. यह भाजपा नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे झूठ की पराकाष्ठा को दर्शाता है. ‘नेशनल हेराल्ड’ की संपत्ति किसी अन्य पार्टी को बेची या हस्तांतरित नहीं की जा सकती.” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ”कांग्रेस मुक्त भारत” का अभियान चला रही है, लेकिन वह ईडी, सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो), आयकर विभाग और यहां तक ??कि निर्वाचन आयोग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का ”दुरुपयोग” करने के बावजूद पार्टी को खत्म करने में विफल रही है.

बघेल ने दावा किया, ”नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक की कांग्रेस सरकारों ने इस देश के लोगों की भलाई के लिए कई संस्थान और संपत्तियां स्थापित कीं. लेकिन अब भाजपा सरकार एक के बाद एक इन्हें एक ही व्यक्ति को बेच रही है और पूरी सरकारी मशीनरी इसी लक्ष्य को हासिल करने में लगी हुई है.” ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच जारी महानदी जल विवाद के बारे में पूछे जाने पर बघेल ने कहा, ”अब चूंकि ओडिशा, छत्तीसगढ़ और केंद्र में ‘ट्रिपल इंजन’ वाली भाजपा सरकार है, तो उन्हें इस मामले को आपसी सहमति से सुलझा लेना चाहिए.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसरकार अगले हजार साल की रूपरेखा तय करने वाली नीतियां बना रही है: मोदी
Next Article बंगाल के राज्यपाल बोस सीने में जकड़न के कारण अस्पताल में भर्ती; हालत स्थिर
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त, आम नागरिकों को बड़ी राहत-CM साय

March 20, 2026

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.