भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और संगठन मंत्री पवन साय की सहमति के बाद जिला अध्यक्ष भिलाई पुरूषोत्तम देवांगन ने पदाधिकारी की सूची जारी कर दी है। इस कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष दो महामंत्री एवं 06 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा मीडिया प्रभारी सोशल मीडिया प्रभारी एवं आईटी सेल में भी नियुक्ति की गई है।

इस सूची का इंतजार काफी पहले से था। सूची में सबसे ज्यादा पदाधिकारी वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन से जुड़े लोगों को बनाया गया है। अधिकांश पहले विधायक प्रतिनिधि रह चुके हैं। उन्हें जिम्मा दिया गया है। वहीं जिला महामंत्री का जिम्मा सीनियर पार्षद सुषमा जेठानी संभालेंगी। वे मंडल अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं मेडिकल सेक्टर से जुड़े जमीनी नेता मनीष अग्रवाल को भी महामंत्री बनाया गया है। वहीं भाजपा संगठन के साथ-साथ विधायक रिकेश के चुनाव में युवाओं का नेतृत्व करने वाले कुबेर शर्मा को जिला मंत्री का जिम्मा दिया गया है। कोषाध्यक्ष का जिम्मा रिकेश सेन के करीबी शैलेंद्र सिंह को दिया गया है। इस तरह सूची में अगर गौर करें तो सरोज खेमे से जुड़े कई लोगों को पद दिया गया है। इनमें सुषमा जेठानी, सुभाष शर्मा समेत कई शामिल है। वहीं अन्य नेताओं से जुड़े लोगों को तरजीह कम दी गई है।




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version