Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»भारत चार रन से हारा, इंग्लैंड महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में
Sports

भारत चार रन से हारा, इंग्लैंड महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 19, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत चार रन से हारा, इंग्लैंड महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इंदौर. भारतीय महिला टीम को स्मृति मंधाना, कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के अर्धशतकों के बावजूद रविवार को यहां आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में इंग्लैंड से चार रन से हार का सामना करना पड़ा. यह भारतीय टीम की लगातार तीसरी हार थी जबकि इंग्लैंड ने इस जीत से सेमीफाइनल में जगह पक्की की. इंग्लैंड इस तरह सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ शामिल हो गया.

वहीं भारत की यह दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से पराजय के बाद लगातार तीसरी हार थी. इससे भारत अब करो या मरो की स्थिति में पहुंच गया है और उसे अंतिम सेमीफाइनल स्थान हासिल करने के बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे. बृहस्पतिवार को भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. भरोसेमंद बल्लेबाज नाइट के शतक और एमी जोन्स (56 रन) की अर्धशतकीय पारी के बाद इंग्लैंड की टीम शानदार शुरूआत के बावजूद आठ विकेट पर 288 रन ही बना सकी.

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए मंधाना (88 रन), हरमनप्रीत (70 रन) और दीप्ति (50 रन) का अर्धशतक भी काम नहीं आ सका. टीम 50 ओवर में छह विकेट पर 284 रन बनाकर हार गई. ऑफ स्पिनर दीप्ति ने 51 रन देकर चार विकेट झटककर गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करने के बाद अर्धशतक जड़ा. लेकिन अपने हरफनमौला के प्रदर्शन के बावजूद टीम को जीत तक नहीं ले जा सकीं.

भारत को 53 गेंद में 55 रन बनाने थे और टीम ऐसी स्थिति में थी जब उसे अंतिम ओवर में 14 रन की दरकार थी लेकिन इंग्लैंड ने संयम बनाए रखा जबकि स्नेह राणा (नाबाद 10 रन) और अमनजोत कौर (नाबाद 18 रन) टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सकीं.
भारतीय टीम ने 10वें ओवर तक सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल (06 रन) और हरलीन देओल (24 रन) के विकेट गंवा दिए थे.
लेकिन इसके बाद हरमनप्रीत (70 गेंद, 10 चौके) और मंधाना (94 गेंद, आठ चौके) ने तीसरे विकेट के लिए 122 गेंद में 125 रन की शतकीय साझेदारी निभाकर पारी को संभाला.

पर इंग्लैंड की कप्तान नटाली साइवर ब्रंट ने हरमनप्रीत को बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़ी लैंब के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी का अंत किया. मंधाना ने फिर जिम्मेदारी से खेलते हुए दीप्ति के साथ चौथे विकेट के लिए 66 गेंद में 67 रन की भागीदारी की लेकिन लिन्से स्मिथ का शिकार हो गईं. ऐसा लग रहा था कि दीप्ति टीम को लक्ष्य तक पहुंचा देंगी लेकिन वह अर्धशतक पूरा करते हुए आउट हो गईं. उनके जाने के कुछ ही देर बाद रिचा घोष को भी इंग्लैंड ने पवेलियन पहुंचा दिया.

इससे पहले अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही नाइट ने तूफानी बल्लेबाजी के दौरान 91 गेंद खेलीं और इस दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया. इस तरह उन्होंने अपना तीसरा वनडे शतक और महिला वनडे में अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया. वहीं भारत के लिए भी भरोसेमंद गेंदबाज दीप्ति ने बेहतरीन गेंदबाजी की. कप्तान हरमनप्रीत ने जब भी विकेट झटकने के लिए दीप्ति की लगाया तो यह अनुभवी ऑफ स्पिनर भरोसे पर खरी उतरी. उन्होंने 51 रन देकर चार विकेट लिए जो किसी वनडे विश्व कप मैच में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

कप्तान ने दीप्ति को 16वें ओवर तक गेंदबाजी नहीं कराई. दीप्ति ने 16वें ओवर में टैमी ब्यूमोंट (22) को आउट कर अपना 150वां विकेट लिया और फिर एमी को भी आउट किया. दीप्ति ने पारी के अंत में एम्मा लैम्ब (11) और एलिस कैप्सी (02) को आउट करके इंग्लैंड की रन गति पर लगाम कसने में मदद की. नाइट ने शानदार स्ट्राइक रोटेट की और कप्तान साइवर-ब्रंट (38) के साथ 106 गेंद में 113 रन की साझेदारी की.

दोनों आसानी से बाउंड्री लगाईं जिससे इंग्लैंड मजबूत स्कोर की ओर बढ. रहा था. इससे पहले सलामी बल्लेबाज और ब्यूमोंट ने इस टूर्नामेंट में पहली बार शुरुआती 10 ओवर सफलतापूर्वक खेले और पहले विकेट के लिए 77 रन साझेदारी की. लेकिन बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी (68 रन देकर दो विकेट) ने साइवर-ब्रंट को आउट किया और इसके बाद इंग्लैंड की बल्लेबाजी दबाव में बिखर गई.
45वें ओवर में स्नेह राणा के सटीक थ्रो पर नाइट के रन आउट होने से उनकी मुश्किलें और बढ. गईं. इसके बाद से भारत पूरी तरह से इंग्लैंड पर हावी हो गया और अंतिम 10 ओवरों में पांच विकेट गंवाने से उनके मध्यक्रम की कमजोरियां एक बार फिर उजागर हो गईं.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसुरक्षा में कड़ाई: रायपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दिखाई ताकत, IG-DIG मौजूद
Next Article विदेशी कंपनियों को भारतीय बैंकों के अधिग्रहण की अनुमति देना अविवेकपूर्ण: कांग्रेस
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.