बेंगलुरू: भारत ए पुरुष हॉकी टीम के कप्तान संजय का मानना ??है कि यूरोप के आगामी दौरे में खिलाड़ियों को खुद को परखने का मौका मिलेगा और इससे सीनियर टीम के लिए अच्छी बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने में मदद मिलेगी।
भारत ए’ पुरुष टीम आठ से 20 जुलाई तक होने वाले दौरे के लिए शनिवार सुबह नीदरलैंड के आइंडहोवन के लिए रवाना हुई।

संजय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस दौरे से हमें अपने मजबूत और कमजोर पक्षों को समझने का मौका मिलेगा। हमारे पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। इससे हमें यह आकलन करने का मौका मिलेगा कि हमारे खिलाड़ी किस स्थिति में हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस तरह के अंतरराष्ट्रीय अनुभव से हमें टीम को मजबूत बनाने और सीनियर टीम के लिए अच्छी बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने में मदद मिलेगी।’’ भारतीय टीम अपने इस दौरे में यूरोप के तीन शहरों में कुल आठ मैच खेलेगी। वह आयरलैंड, फ्रांस और नीदरलैंड के खिलाफ आइंडहोवन में दो-दो मैच, जबकि इंग्लैंड और बेल्जियम के खिलाफ क्रमश? एम्सटेलवीन (नीदरलैंड) और एंटवर्प (बेल्जियम) में एक-एक मैच खेलेगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version