Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»भारत एवं पाकिस्तान के बीच टकराव के परमाणु युद्ध में तब्दील होने की आशंका थी: ट्रंप
International

भारत एवं पाकिस्तान के बीच टकराव के परमाणु युद्ध में तब्दील होने की आशंका थी: ट्रंप

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 23, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत एवं पाकिस्तान के बीच टकराव के परमाणु युद्ध में तब्दील होने की आशंका थी: ट्रंप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर दावा किया कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के दौरान पांच विमानों को गिराया गया और उन्होंने इस ”युद्ध” को रुकवाया. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष ”परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकता” था.

उन्होंने ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ”हमने भारत और पाकिस्तान तथा कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा के बीच युद्ध रुकवाए.” ट्रंप ने भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव का जिक्र करते हुए कहा, ”उन्होंने पांच विमान मार गिराए…. मैंने उन्हें फोन किया और कहा, ‘सुनो, अब और व्यापार नहीं. अगर आप ऐसा करेंगे तो इससे आपका कोई भला नहीं होगा.’ … वे दोनों शक्तिशाली परमाणु संपन्न देश हैं और कौन जानता है कि इसका क्या नतीजा होता. मैंने इसे रुकवा दिया.” अमेरिका के राष्ट्रपति ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की पूरी परमाणु क्षमता को नष्ट कर दिया और कोसोवो एवं र्सिबया के बीच संघर्ष भी रुकवाया.

ट्रंप ने कई बार दावा किया है कि उन्होंने व्यापार के माध्यम से भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को रुकवाया है. उन्होंने पिछले शुक्रवार को पहली बार कहा था कि लड़ाई के दौरान ”पांच विमान मार गिराए गए थे.’ इस बीच संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की शीर्ष राजनयिक ने भी मंगलवार को कहा कि ट्रंप प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मदद की. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका विवादों में मध्यस्थता करने और दुनिया भर में शांतिपूर्ण समाधान को आगे बढ.ाने के लिए प्रतिबद्ध है.
कार्यवाहक अमेरिकी प्रतिनिधि राजदूत डोरोथी शिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में पाकिस्तान की अध्यक्षता में आयोजित ‘बहुपक्षवाद और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान’ विषय पर खुली बहस में कहा, ”अमेरिका दुनिया भर में विवादों में शामिल पक्षों के साथ, जहां तक संभव हो, शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए काम करना जारी रखता है.”

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार की अध्यक्षता में हुई परिषद की बैठक में शिया ने कहा कि पिछले तीन महीनों में ही अमेरिकी नेतृत्व ने ”इजराइल और ईरान के बीच, कांगो और रवांडा के बीच तथा भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में सफलता प्राप्त की है.” संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने यूएनएससी (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद) चैंबर में अपने बयान में पहलगाम आतंकवादी हमले के बारे में बात की. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली है. पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.

अब चीन की यात्रा ‘बहुत दूर की बात नहीं’: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि चीन की यात्रा अब संभवत: ”बहुत दूर की बात नहीं” है, जिससे यह संकेत मिलता है कि विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता व्यापारिक तनाव ठंडा पड़ने के बाद संबंधों को फिर से बेहतर बनाने के लिए जल्द ही मुलाकात कर सकते हैं.

ट्रंप ने यह बात ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में फिलीपीन के राष्ट्रपति र्फिडनेंड मार्कोस जूनियर से मुलाकात के दौरान की. इस मुलाकात के दौरान ट्रंप ने फिलीपीन के साथ ”बेहतरीन सैन्य संबंधों” की प्रशंसा की. अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ.ते प्रभाव को कम करना चाहता है.

इसके बावजूद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ”चीन के साथ बहुत अच्छे से तालमेल बिठा रहा है. हमारे रिश्ते बेहद अच्छे हैं.” ट्रंप ने साथ ही कहा कि चीन की यात्रा अब संभवत: ”बहुत दूर की बात नहीं” है. उन्होंने यह भी कहा कि चीन ने अमेरिका को दुर्लभ धातुओं से बने चुंबक बड़ी मात्रा में भेजना फिर से शुरू कर दिया है जिनका इस्तेमाल आईफोन और इले्ट्रिरक गाड़ियों जैसे अन्य अत्याधुनिक उत्पादों में होता है. ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद से उनके और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleब्रैड पिट की फिल्म ‘एफ1’ ने भारत में 100 करोड़ रुपये कमाए
Next Article केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस वर्ष के लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से होंगे सम्मानित
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.