Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»भारत कच्चे तेल, गैस के आयात को कम करने के लिए कदम उठा रहा : प्रधानमंत्री मोदी
Business

भारत कच्चे तेल, गैस के आयात को कम करने के लिए कदम उठा रहा : प्रधानमंत्री मोदी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 14, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत कच्चे तेल, गैस के आयात को कम करने के लिए कदम उठा रहा : प्रधानमंत्री मोदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नुमालीगढ़. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कच्चे तेल और गैस के आयात को कम करने के लिए कदम उठा रही है तथा जीवाश्म ईंधन के भंडारों की खोज और हरित ऊर्जा के उत्पादन पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है.

असम के नुमालीगढ़ में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, लेकिन देश कच्चे तेल और गैस के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है.

उन्होंने कहा, ह्लइसे बदलने के लिए, हमें अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के उपायों पर ध्यान केंद्रित करना होगा. हम अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के मामले में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम कर रहे हैं.” मोदी ने कहा कि देश अपनी हरित ऊर्जा उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने के साथ-साथ कच्चे तेल और गैस के नये भंडारों की खोज के लिए प्रयास कर रहा है. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से घोषित ‘समुद्र मंथन’ पहल का भी जिक्र किया, जो समुद्र की गहराई में तेल और गैस के भंडारों की खोज पर केंद्रित होगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश हरित ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है.

उन्होंने कहा, ह्लएक दशक पहले, भारत सौर ऊर्जा उत्पादन में काफी पीछे था. लेकिन आज, हम दुनिया के शीर्ष पांच उत्पादक देशों में शामिल हैं.” मोदी ने कहा कि इथेनॉल ऊर्जा का एक प्रमुख वैकल्पिक स्रोत है और नुमालीगढ़ में नवनिर्मित बायोइथेनॉल संयंत्र से किसानों और आदिवासियों को काफी फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह बायोइथेनॉल संयंत्र स्थानीय स्तर पर कच्चा माल जुटाएगा और इसके माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रतिवर्ष लगभग 200 करोड़ रुपये का फायदा होगा.

मोदी ने कहा, ह्लआज हम बांस से इथेनॉल बना रहे हैं. लेकिन हमें वह समय नहीं भूलना चाहिए, जब कांग्रेस सरकार ने बांस काटने पर लोगों को जेल में डाल दिया था, जबकि बांस आदिवासियों के जीवन का अभिन्न हिस्सा है. हमारी सरकार ने यह प्रतिबंध हटा दिया.” प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने जिस पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला रखी है, उससे भी स्थानीय अर्थव्यवस्था को बहुत लाभ होगा.
उन्होंने कहा कि जिस तरह असम अपने पारंपरिक ‘गमोसा’ और प्रसिद्ध ‘एरी’ एवं ‘मुगा’ रेशम के लिए जाना जाता है, उसी तरह राज्य की पहचान अब पॉलीप्रोपाइलीन से बने वस्त्रों के लिए भी होगी. मोदी ने कहा कि ऊर्जा और सेमीकंडक्टर ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को गति देने वाले दो प्रमुख कारक हैं. उन्होंने रेखांकित किया कि असम की इन दोनों ही क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका है.

उन्होंने मोरीगांव जिले में स्थापित किए जा रहे 27,000 करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर संयंत्र का भी जिक्र किया, जो सेमीकंडक्टर मिशन का हिस्सा है. मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि असम में उग्रवाद और अशांति के लिए विपक्षी दल जिम्मेदार है.
उन्होंने कहा, ह्लकांग्रेस ने असम की विरासत और दिग्गज हस्तियों की भी अनदेखी की, लेकिन भाजपा ने राज्य में विकास किया तथा उसकी विरासत को पहचान दिलाई.” मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस ने वोट के लिए घुसपैठियों का समर्थन किया, जिसके चलते असम आज जनसांख्यिकीय चुनौती का सामना कर रहा है.

उन्होंने कहा, “असम सरकार अतिक्रमणकारियों को बेदखल कर रही है और वंचित लोगों को भूमि अधिकार प्रदान कर रही है.” मोदी ने ‘मिशन बसुंधरा’ के लिए असम सरकार की सराहना की, जिसके तहत लाखों परिवारों को भूमि के पट्टे मिले हैं. उन्होंने कहा कि कुछ जनजातीय क्षेत्रों में अहोम, कोच-राजबोंगशी और गोरखा समुदायों के भूमि अधिकारों को मान्यता दी गई है और उन्हें संरक्षित वर्गों की सूची में शामिल किया गया है. कांग्रेस पर गरीबों और वंचितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ह्लहम आदिवासियों के कल्याण के लिए कदम उठा रहे हैं, जिन्हें कांग्रेस शासन के दौरान नजरअंदाज किया गया था.” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार असम को व्यापार और पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविपक्षी दलों ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के खिलाफ प्रदर्शन किया
Next Article ‘जेन जेड’ आंदोलन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा: कार्की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.