लीमा: भारतीय भारोत्तोलक पर्व चौधरी ने यहां आईडब्ल्यूएफ युवा और जूनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। पर्व ने लड़कों के युवा वर्ग के 96 किग्रा भार वर्ग में कुल 315 किग्रा वजन उठाया। उन्होंने स्रैच में 140 किग्रा वजन उठाया। क्लीन एवं जर्क में उन्होंने 175 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया।

मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत का तीसरा पदक है। ज्योशना सबर (40 किग्रा) और हर्षबर्धन साहू (49 किग्रा) ने भी पिछले सप्ताह अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीते थे। विश्व चैंपियनशिप में, ओलंपिक खेलों के विपरीत, स्रैच, क्लीन एवं जर्क और कुल वजन के लिए अलग-अलग पदक दिए जाते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version