Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी मिलने को लेकर ‘सकारात्मक’ पर कुछ भी कहना जल्दबाजी: अय्यर
Sports

भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी मिलने को लेकर ‘सकारात्मक’ पर कुछ भी कहना जल्दबाजी: अय्यर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी मिलने को लेकर ‘सकारात्मक’ पर कुछ भी कहना जल्दबाजी: अय्यर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) 2036 ओलंपिक की मेजबानी के अधिकार मिलने को लेकर बहुत सकारात्मक है लेकिन उसे लगता है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि और भी देश इस दौड़ में शामिल हो रहे हैं. कतर नवीनतम देश है जिसने खुलासा किया है कि उसने 2036 खेलों की मेजबानी के अधिकारों के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के भविष्य मेजबान आयोग के साथ बातचीत प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह मेजबान देश के चयन से पहले की लंबी प्रक्रिया का पहला कदम है.

आईओए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रघुराम अय्यर ने बृहस्पतिवार को यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ”हम यह मानना चाहेंगे कि हम बहुत सकारात्मक हैं. लेकिन फिर भी यह कहना जल्दबाजी होगी (कि किसे मेजबानी के अधिकार मिलेंगे) क्योंकि अब भी कई देश इसमें शामिल हो रहे हैं. ” भारत ने पिछले साल ओलंपिक की मेजबानी के लिए रुचि पत्र प्रस्तुत किया था और वह आईओसी के भविष्य मेजबान आयोग (एफएचसी) के साथ ‘निरंतर संवाद प्रक्रिया’ में एक कदम आगे है.

अगला कदम ‘लक्षित संवाद प्रक्रिया’ है जिसके बाद ही एफएचसी आईओसी कांग्रेस को पसंदीदा मेजबान देश की सिफारिश करेगा.
उन्होंने कहा कि 2036 ओलंपिक के लिए मेजबान देश का नाम दो साल बाद ही पता चलने की संभावना है क्योंकि आईओसी ने खुद पूरी प्रक्रिया पर ‘रोक’ लगाने की घोषणा की है.

अय्यर ने कहा, ”हम इस समय आईओसी के साथ निरंतर बातचीत के दौर में हैं. आईओसी के लिए अभी ठहरकर सोचने का समय है क्योंकि उसे अभी नया अध्यक्ष मिला है जो आईओसी में कुछ बदलाव ला रहा है. ” उन्होंने कहा, ”अगले कुछ वर्षों में हमें पता चल जाएगा कि यह किस दिशा में बढ़ रहा है. ” वहीं आईओए के कार्यकारी सदस्य हरपाल सिंह ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की बोली के फैसले पर कहा, ”यह प्रक्रिया चल रही है. राष्ट्रमंडल खेल प्रतिनिधि, टीम प्रबंधन और खेल प्रबंधन पहले सभी संभावित मेजबानों से बातचीत करेंगे जिसके बाद नवंबर के आखिरी हफ्ते में ग्लास्गो में होने वाली आमसभा में मेजबान को चुना जाएगा. ” कनाडा के बोली की दौड़ से हटने के बाद भारत की 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी पाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं.

उन्होंने कहा, ”हमें पूरी उम्मीद है कि 2030 के खेल भारत में आयोजित होंगे. ” आईओए एथलीट आयोग के उपाध्यक्ष शरत कमल ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘इंडिया प्लेज’ कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की जिसका उद्देश्य 10 करोड़ लोगों को किसी विशेष खेल या किसी गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है. पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत ने कहा, ”हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि भारत एथलीट-केंद्रित कार्यक्रमों बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. हम ‘इंडिया प्लेज’ नाम का एक अभियान शुरू करेंगे जिसका उद्देश्य हमारे राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को 10 करोड़ लोगों को किसी विशेष खेल या किसी गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रेरित करना होगा. ”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleओडिशा : गंधमर्दन पहाड़ी से छत्तीसगढ़ के 17 पर्यटकों को बचाया गया
Next Article भारत-ब्रिटेन एफटीए पर हस्ताक्षर, 99% भारतीय निर्यात पर शुल्क हटने से बढ़ेगा व्यापार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.