Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»भारत को अपना पहला महिला विश्व कप जीतने के लिए अहम मौकों का पूरा फायदा उठाना होगा, मिताली ने कहा
Sports

भारत को अपना पहला महिला विश्व कप जीतने के लिए अहम मौकों का पूरा फायदा उठाना होगा, मिताली ने कहा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत को अपना पहला महिला विश्व कप जीतने के लिए अहम मौकों का पूरा फायदा उठाना होगा, मिताली ने कहा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. पूर्व कप्तान मिताली राज का मानना है कि अगर भारत आगामी महिला एकदिवसीय विश्व कप में बड़े मैचों के दौरान अहम मौकों का फायदा उठाकर लय अपने पक्ष में कर ले तो वह लंबे समय से चले आ रहे खिताब के सूखे को खत्म कर सकता है.
मेजबान भारत अगले महीने होने वाले विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने पहले विश्व खिताब की तलाश में है क्योंकि वह 50 ओवर के प्रारूप के फाइनल में दो बार चूक चुकी है.

मिताली ने ‘आईसीसी डिजिटल’ से कहा, ”मुझे लगता है कि (भारत को) बड़े मैचों के दौरान उन छोटे मौकों का फायदा उठाने की जरूरत है.” उन्होंने कहा, ”यही वह संतुलन है जो दावेदार टीमों के बीच है. वे उन मौकों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने और लय को अपने पक्ष में करने की कोशिश करती हैं और भारत को उन मौकों का फायदा उठाने की जरूरत है.” वर्ष 2005 और 2017 में भारत को अपनी कप्तानी में विश्व कप फाइनल तक पहुंचाने वाली मिताली का मानना है कि खिताब जीतने से देश में महिला क्रिकेट पर एक क्रांतिकारी प्रभाव पड़ेगा.

उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि यह बहुत बड़ी बात होगी. मेरा मतलब है कि यह एक ऐसी चीज है जिसे सभी खिलाड़ी, चाहे कोई भी बल्ला उठाए, जो भी देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता हो, विश्व कप जीतना चाहेगा क्योंकि अभी तक भारत ने ऐसा नहीं किया है.” मिताली ने कहा, ”हां, हम दो बार करीब पहुंचे हैं लेकिन अभी तक कप नहीं जीत पाए हैं. घरेलू मैदान पर विश्व कप जीतना बहुत अच्छा होगा क्योंकि यह बिल्कुल अलग मंच है.” भारत के हाल के सीमित ओवरों के इंग्लैंड दौरे में युवा क्रांति गौड़ और श्री चरणी ने अपनी छाप छोड़ी, और टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय तथा एकदिवसीय दोनों श्रृंखला जीतीं. मिताली 22 साल की तेज गेंदबाज क्रांति से विशेष रूप से प्रभावित हैं.

उन्होंने कहा, ”मैं इंग्लैंड में क्रांति गौड़ की प्रतिभा से काफी प्रभावित थी.” मिताली ने कहा, ”वह डब्ल्यूपीएल (महिला प्रीमियर लीग) खेल चुकी हैं लेकिन उसके पास उतना अनुभव नहीं है.” इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ”लेकिन एक तेज गेंदबाज के रूप में वह जिस दृढ़ता से लगातार प्रयास और विकेट लेने की कोशिश करती है वह प्रभावशाली है और उसने (इंग्लैंड में) छह विकेट भी लिए हैं इसलिए मैं उन्हें घरेलू विश्व कप में खेलते हुए देखना पसंद करूंगी.” महिला विश्व कप 30 सितंबर से शुरू हो रहा है जिसमें भारत अपने अभियान की शुरुआत सह मेजबान श्रीलंका के खिलाफ करेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक, धर्मांतरण पर प्रभावी रोक के लिए विस में कानून लाने की घोषणा
Next Article एसएंडपी का रेटिंग बढ़ाना भारत की आर्थिक प्रगति, राजकोषीय प्रबंधन पर मुहर: वित्त मंत्रालय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.