Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»भारत को इस्पात शुल्क चुनौतियों से सतर्क रहने की जरूरत: उद्योग जगत
Blog

भारत को इस्पात शुल्क चुनौतियों से सतर्क रहने की जरूरत: उद्योग जगत

atulpradhanBy atulpradhanJune 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत को इस्पात शुल्क चुनौतियों से सतर्क रहने की जरूरत: उद्योग जगत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. अमेरिका द्वारा शुल्क संबंधी घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस्पात उद्योग के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि वैश्विक शुल्क में बदलाव के कारण भारत को व्यापार के बढ़ते जोखिम के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है. प्रमुख इस्पात कंपनियों जेएसडब्ल्यू स्टील और एएमएनएस इंडिया ने कहा कि आवश्यक व्यापार उपायों को सक्रिय रूप से लागू करने की आवश्यकता है, क्योंकि हर देश अपने उद्योग की रक्षा कर रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पेंसिल्वेनिया के इस्पातर्किमयों से कहा कि वह उनके उद्योग की रक्षा के लिए इस्पात आयात पर शुल्क को दोगुना करके 50 प्रतिशत कर देंगे. इससे आवास, वाहन और अन्य सामान बनाने में इस्तेमाल होने वाली धातु की कीमतें और बढ़ सकती हैं. बाद में सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि एल्युमीनियम शुल्क को भी दोगुना करके 50 प्रतिशत कर दिया जाएगा और दोनों शुल्क बढ़ोतरी बुधवार से लागू होंगी.

जेएसडब्ल्यू स्टील के संयुक्त प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जयंत आचार्य ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमें आवश्यक व्यापार उपायों को सक्रिय रूप से और समय पर लागू करने की आवश्यकता है.” उन्होंने कहा कि वैश्विक शुल्क में बदलाव के कारण भारत में व्यापार का जोखिम बढ़ने की संभावना है. मजबूत घरेलू मांग के कारण भारत असुरक्षित है.

एएमएनएस इंडिया के निदेशक और उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) रंजन धर ने कहा, “हमें उम्मीद है कि घरेलू उद्योग को और अधिक सुरक्षा मिलेगी. हर देश अपने उद्योग की रक्षा कर रहा है. भारत को भी अपने उद्योग को कम कीमत वाले आयात से बचाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.” उन्होंने कहा कि उद्योग को आयात पर सतर्क रहने की जरूरत है. इससे पहले, टाटा स्टील के सीईओ टी वी नरेन्द्रन ने कहा था कि लम्बे समय तक सुरक्षा उपाय लागू न करने से उद्योग की निवेश योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं, तथा नकदी प्रवाह पर प्रभाव से पूंजीगत व्यय निर्णयों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleफरीदाबाद की जेल से गलत पहचान के कारण रिहा किया गया कैदी पटना से पकड़ा गया
Next Article मोदी सरकार ने महिलाओं, किसानों और वंचित वर्गों को सशक्त बनाया : भाजपा अध्यक्ष नड्डा
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.