Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»भारत को खंडित वैश्विक गठबंधनों के बीच अपना विकास पथ खुद तय करना होगा: अदाणी
Business

भारत को खंडित वैश्विक गठबंधनों के बीच अपना विकास पथ खुद तय करना होगा: अदाणी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 9, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत को खंडित वैश्विक गठबंधनों के बीच अपना विकास पथ खुद तय करना होगा: अदाणी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

धनबाद. अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को इस बात पर जोर दिया कि भारत की संप्रभुता उसकी धरती में मौजूद संसाधनों पर नियंत्रण करने पर निर्भर करती है और देश को खंडित वैश्विक गठबंधनों के बीच अपना विकास पथ स्वयं निर्धारित करना होगा.

अदाणी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस), धनबाद के 100वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया भर के देश विशुद्ध रूप से अपने स्वार्थ के हिसाब से काम कर रहे हैं, ऐसे में भारत को अपनी वृद्धि को बढ़ावा देने वाली ऊर्जा प्रणालियों में महारत हासिल करनी चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘‘21वीं सदी में भारत की संप्रभुता, देश के प्राकृतिक संसाधनों एवं ऊर्जा प्रणालियों पर उसके नियंत्रण पर निर्भर करेगी. भारत को एक ऐसे विश्व में, जहां राष्ट्रीय आत्म-संरक्षण और वैश्विक गठबंधनों में दरार बढ़ती जा रही है, अपना विकास पथ स्वयं तैयार करना होगा.’’ अदाणी ने कहा कि जब बख्तियार खिलजी ने नालंदा को जलाया था, तो उसका मकसद केवल इमारतों को नष्ट करना या पांडुलिपियों को आग लगाना नहीं था.

उन्होंने कहा, ‘‘उसका असली निशाना हमारी सभ्यता के आत्मविश्वास, हमारी ज्ञान प्रणालियां और विदेशी प्रभाव से मुक्त होकर स्वतंत्र रूप से सोचने की हमारी क्षमता थी. हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए क्योंकि जो सभ्यता यह भूल जाती है कि उसे कैसे तोड़ा गया, वह उठना भी भूल जाती है.’’ अदाणी ने कहा, ‘‘सदियों बाद, जब अंग्रेज पहले से ही कमजोर भारत में आए, तो उन्होंने ज्ञान को नष्ट नहीं किया बल्कि उसे अपने हिसाब से बदला. उन्होंने एक ऐसी शिक्षा प्रणाली तैयार की जो विचारक नहीं बल्कि केवल ‘क्लर्क’ पैदा करने के लिए तैयार की गई थी. ऐसा करते हुए उन्होंने उन कहानियों, ज्ञान और कल्पना को मिटा दिया जो कभी भारत को एकजुट करती थीं.’’ उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भारत सपने नहीं बेचता, वह सपनों को हकीकत में बदलता है.

अदाणी ने ‘कथात्मक उपनिवेशीकरण’ को लेकर आगाह करते हुए कहा कि ऐतिहासिक रूप से सबसे अधिक कार्बन उत्सर्जन करने वाले देश अब यह बताना चाहते हैं कि भारत को किस प्रकार विकास करना चाहिए जबकि भारत का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन विश्व में सबसे कम है. उन्होंने वर्तमान युग को आर्थिक एवं संसाधन स्वतंत्रता के लिए भारत का ‘दूसरा स्वतंत्रता संग्राम’ बताते हुए कहा कि देश को बाहरी दबावों के कारण अपनी आकांक्षाओं को अमान्य नहीं करना चाहिए.

अदाणी समूह के चेयरमैन ने जोर देकर कहा कि भारत को वही करना चाहिए जो उसके लिए सबसे अच्छा हो. अपना विकास पथ स्वयं निर्धारित करना, बाहरी दबावों का विरोध करना और संसाधनों, ऊर्जा एवं प्रौद्योगिकी में संप्रभु क्षमताएं विकसित करना… उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम अपनी बात को अपने हिसाब से पेश नहीं करेंगे तो हमारी आकांक्षाएं अमान्य हो जाएंगी और अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने के हमारे अधिकार को वैश्विक अपराध के रूप में दिखाया जाएगा.’’ वैश्विक आंकड़ों का हवाला देते हुए अदाणी ने कहा कि निर्धारित समय से पहले 50 प्रतिशत से अधिक गैर-जीवाश्म स्थापित बिजली क्षमता हासिल करने के बाद भी भारत दुनिया के सबसे कम प्रति व्यक्ति उत्सर्जक देशों में से एक बना हुआ है.

अदाणी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में समूह की कार्माइकल कोयला परियोजना भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विकसित की गई थी लेकिन इसे ‘सदी की सबसे विवादित पर्यावरणीय और राजनीतिक लड़ाइयों में से एक’ का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि इस परियोजना का विचार इसलिए आया क्योंकि भारत में कोयले की कमी नहीं थी, बल्कि बेहतर गुणवत्ता के कोयले की जरूरत थी. उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण समूहों ने इस परियोजना के खिलाफ बड़े स्तर पर मोर्चा खोल दिया.

अदाणी ने कहा, “वैश्विक पर्यावरणीय लॉबी हमारे खिलाफ लामबंद हो गई. दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन हुए. विभिन्न व्यवसायों में बैंकों ने कर्ज देना बंद कर दिया. हमें अंतरराष्ट्रीय मीडिया में बदनाम किया गया, विदेशी संसदों में बहस हुई और अदालतों में भी घसीटा गया.” उन्होंने कहा कि बाहरी विरोध के बावजूद समूह ने अपनी रणनीति नहीं बदली.

अदाणी ने कहा, “आपका विरोध हो सकता है, आपका उपहास किया जा सकता हैङ्घ वे सुर्खियां लिखेंगे, लेकिन इतिहास हम लिखेंगे.” अदाणी ने कहा कि आईआईटी (आईएसएम), धनबाद की स्थापना के साथ एक राष्ट्रीय दूरर्दिशता का जन्म हुआ था. एक सदी से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश शासन के दौरान भी खनन एवं भूविज्ञान में भारत की क्षमताओं को विकसित करने के लिए इस संस्थान की स्थापना की सिफारिश की थी. उन्होंने कहा कि यह एक गहरी सभ्यतागत समझ को दर्शाता है कि कोई भी राष्ट्र अपनी धरती की ताकत को समझे बिना उन्नति नहीं कर सकता.

अदाणी ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए 50 भुगतान वाली वार्षिक इंटर्नशिप और संस्थान में अदाणी 3एस खनन उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की भी घोषणा की. उन्होंने कहा, ‘‘ लोग खनन को पुरानी अर्थव्यवस्था कह सकते हैं लेकिन इसके बिना किसी नयी अर्थव्यवस्था का वजूद नहीं है.’’ अदाणी ने छात्रों से आग्रह किया कि वे ‘निडर होकर सपने देखें, अथक परिश्रम करें’, नवाचार को अपनाएं तथा भारत की संप्रभु क्षमताओं का निर्माण करने वाले ‘मूल के संरक्षक’ बनकर एक आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मदद करें.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों हीराबाई झरेका बघेल राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित
Next Article अदालत ने फिल्मकार विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.