नयी दिल्ली. भारत ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान में विभिन्न धर्मों के अल्पसंख्यकों का ”भयावह और सुनियोजित उत्पीड़न” एक स्थापित तथ्य है और किसी पर उंगली उठाने की कोशिश से इस तथ्य को छिपाया नहीं जा सकता. नयी दिल्ली ने भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर पाकिस्तान की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए यह बात कही.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम उस देश की कथित टिप्पणियों को खारिज करते हैं जिसका इस मोर्चे पर घिनौना रिकॉर्ड खुद ही सब कुछ बयां करता है.” उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में विभिन्न धर्मों के अल्पसंख्यकों का भयावह और सुनियोजित उत्पीड़न एक स्थापित तथ्य है. किसी भी तरह से दूसरों पर आरोप लगाने से यह “छिप” नहीं सकता.”

इस्लामाबाद में, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने भारत में कुछ स्थानों पर क्रिसमस के दौरान कथित तोड़फोड़ के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि “भारत में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न गहरी चिंता का विषय है.” अंद्राबी ने क्रिसमस के दौरान हुई तोड़फोड़ की घटनाओं के साथ-साथ मुसलमानों को कथित तौर पर निशाना बनाने वाले अभियानों का जिक्र किया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version