Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»भारत में डेटा सेंटर की बढ़ती क्षमता से उत्साहित, निवेश पर प्रधानमंत्री से चर्चा हुई: नडेला
International

भारत में डेटा सेंटर की बढ़ती क्षमता से उत्साहित, निवेश पर प्रधानमंत्री से चर्चा हुई: नडेला

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत में डेटा सेंटर की बढ़ती क्षमता से उत्साहित, निवेश पर प्रधानमंत्री से चर्चा हुई: नडेला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने बुधवार को कहा कि वह भारत में अपनी कंपनी की ओर से स्थापित की जा रही डेटा सेंटर क्षमता को लेकर उत्साहित हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कंपनी की निवेश योजनाओं पर चर्चा की है.

नडेला ने देश के कृत्रिम मेधा (एआई)-प्रधान भविष्य के लिए बुनियादी ढांचे और स्वायत्त क्षमताओं के निर्माण में मदद करने के लिए 2030 तक 17.5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की है. यह पिछले दो महीनों में देश में तीसरा बड़ा एआई-संचालित निवेश है. उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट की निवेश योजना भारत की प्रौद्योगिकी प्रगति का प्रतीक है और वह देश में तैयार हो रही डेटा सेंटर क्षमता को लेकर उत्साहित हैं.

माइक्रोसॉफ्ट के एक कार्यक्रम में नडेला ने कहा ‘‘हम डेटा सेंटर की बढ़ती क्षमता को लेकर बेहद उत्साहित हैं. पुणे, चेन्नई और मुंबई में हमारे पास पहले से ही सुविधाएं मौजूद हैं. हैदराबाद स्थित हमारे ‘इंडिया साउथ सेंट्रल क्लाउड रीजन’ को लेकर भी हम बेहद उत्सुक हैं जो अगले साल शुरू होने वाला है.’’ हैदराबाद स्थित माइक्रोसॉफ्ट के ‘इंडिया साउथ सेंट्रल क्लाउड रीजन’ के 2026 मध्य में चालू होने की उम्मीद है.

नडेला ने कहा, ‘‘हमने जो निवेश किया है, उससे हम बेहद उत्साहित हैं. मुझे कल (मंगलवार) प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का मौका मिला और निवेश को लेकर हमारी उत्सुकता पर चर्चा की.’’ भारत में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण व्यवस्था लागू होने की तैयारी के बीच माइक्रोसॉफ्ट भारतीय ग्राहकों के लिए स्वायत्त सार्वजनिक क्लाउड और स्वायत्त निजी क्लाउड सेवाएं शुरू कर रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लोगों के लिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि स्वायत्तता के साथ विश्वस्तरीय साइबर सुरक्षा एवं मजबूती सुनिश्चित करना भी जरूरी है.’’ नडेला ने कहा, ‘‘मैं हरेक प्रौद्योगिकी दौर में भारत आया हूं, पर्सनल कंप्यूटर से लेकर क्लाइंट-सर्वर, वेब इंटरनेट और क्लाउड-मोबाइल तक. एआई युग में भी प्रौद्योगिकी के प्रसार की गति में कोई फर्क नहीं है. अब सवाल है कि हम इस देश में इन सबका उपयोग करके नागरिकों और संगठनों के लिए क्या बदलाव ला सकते हैं.”

उन्होंने कहा, ”अगर आपके पास देश में अग्रणी प्रौद्योगिकी है, लेकिन आप केवल उसके बारे में बात करते हैं या सिर्फ उसे इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उससे नई अग्रणी प्रौद्योगिकी नहीं बनाते तो फिर आप पिछड़ जाएंगे.” उन्होंने कहा कि भारत ने नीतियों, कार्यक्रमों, प्रौद्योगिकी ढांचे और भारतीय बाजार के जरिये एक विशिष्ट टिकाऊ वृद्धि चक्र तैयार किया है. नडेला ने कहा कि भारत के लिए लचीली और स्वायत्त प्रौद्योगिकी जरूरी हैं, लेकिन इस बारे में साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक रूप से फैसला करना होगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री साय ने जयस्तंभ चौक में किया शहीद वीर नारायण सिंह के त्याग और संघर्ष का स्मरण
Next Article राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान: CM साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.