अहमदाबाद. भारत ने बुधवार को यहां अंतिम दिन चार कांस्य पदक जीतकर एशियाई एक्वाटिक्स चैंपियनशिप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का समापन 13 पदकों के साथ किया जबकि चीन ने 38 स्वर्ण सहित 49 पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा. भारत चार रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ नौवें स्थान पर रहा जिसमें भव्या सचदेवा, साजन प्रकाश, श्रीहरि नटराज और पुरुष रिले टीम ने पदकों में इजाफा किया. महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में भव्या ने 4:26.89 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया और महिला वर्ग में भारत के लिए पहला पदक जीता.

पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई में साजन प्रकाश चीनी ताइपे के कुआन हंग वांग (1:56.63) और जापान के रियो कुरात्सुका से आगे निकल गए लेकिन दोनों ने आखिरी लैप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय को तीसरे स्थान (1:57.90 सेकेंड) पर पहुंचा दिया.
पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक में श्रीहरि नटराज तीसरे स्थान पर रहे. चीन के गुकैलाई वांग (54.27) और चीनी ताइपे के लू लुन चुआंग (54.45) ने अंत तक मामूली बढ.त बनाए रखी जिससे श्रीहरि को 55.23 सेकेंड में कांस्य पदक मिला जबकि ऋषभ दास चौथे स्थान पर रहे.

पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में भारत ने रोमांचक मुकाबले में 3:21.49 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता.
चीन का दबदबा पूरी तरह से कायम रहा जिसने 38 स्वर्ण, आठ रजत और तीन कांस्य पदक जीते. जापान ने 18 पदक (पांच स्वर्ण, नौ रजत और चार कांस्य) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि हांगकांग 14 पदक (तीन स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य) के साथ शीर्ष तीन में रहा. एशियाई एक्वाटिक्स चैंपियनशिप में चार अक्टूबर से कलात्मक तैराकी और वाटर पोलो स्पर्धाएं शुरू होंगी.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version