नयी दिल्ली. भारत ने सोमवार को भूटान के शहरों समत्से और गेलेफू के साथ 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कुल 89 किलोमीटर लंबे दो सीमा पार रेल संपर्क स्थापित करने की एक संयुक्त योजना घोषित की. इस पहल का विवरण रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक प्रेस वार्ता में सार्वजनिक किया. मिस्री ने कहा कि दोनों सरकारें बानरहाट (पश्चिम बंगाल) को समत्से से और कोकराझार (असम) को गेलेफू से जोड़ने के लिए दो सीमा पार रेल संपर्क स्थापित करने पर सहमत हुई हैं.

उन्होंने कहा, ”भारत और भूटान के बीच असाधारण विश्वास, आपसी सम्मान और समझ का रिश्ता है.” पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूटान यात्रा के दौरान रेल संपर्क स्थापित करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे. वैष्णव ने कहा कि ये परियोजनाएं भारतीय रेलवे के नेटवर्क से शुरू होंगी. उन्होंने कहा कि इस समय लगभग 4,033 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है.

उन्होंने कहा, ”भारत भूटान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और भूटान का अधिकांश निर्यात-आयात व्यापार भारतीय बंदरगाहों के माध्यम से होता है. इसलिए भूटानी अर्थव्यवस्था के विकास और लोगों की वैश्विक नेटवर्क तक बेहतर पहुंच के लिए अच्छी और निर्बाध रेल कनेक्टिविटी का होना बेहद जरूरी है. इसीलिए इस पूरी परियोजना को शुरू किया गया है.” समत्से में बड़ी औद्योगिक क्षमताएं हैं, वहीं गेलेफू नया शहर है, जो विकसित हो रहा है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version