Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»भारत श्रृंखला में क्लीनस्वीप करने से 58 रन दूर
Sports

भारत श्रृंखला में क्लीनस्वीप करने से 58 रन दूर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 13, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत श्रृंखला में क्लीनस्वीप करने से 58 रन दूर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में अच्छी चुनौती पेश की लेकिन यह पर्याप्त नहीं था क्योंकि भारत को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच को जीतने और श्रृंखला में क्लीनस्वीप करने के लिए अब केवल 58 रन की जरूरत है. वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाकर भारत के सामने 121 रन का लक्ष्य रखा. भारत ने सोमवार को चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 63 रन बनाए हैं.

अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच को पारी और 140 रन के अंतर से जीतने वाले भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 248 रन ही बना पाई थी और उसे फॉलोऑन करना पड़ा था.
जॉन कैम्पबेल (199 गेंदों पर 115 रन) और शाई होप (214 गेंदों पर 103 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 177 रन जोड़कर संघर्ष करने का जज्बा दिखाया. लेकिन अगर मैच पांचवें दिन में चला गया तो उसका श्रेय जस्टिन ग्रीवस (नाबाद 50) और जेडन सील्स (32) को जाता है जिन्होंने दसवें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की.

भारत ने 80 ओवर के बाद नई गेंद ली. इसके बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की कमजोरी खुलकर सामने आ गई. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने तीन-तीन, मोहम्मद सिराज ने दो तथा रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया. छोटे लक्ष्य के सामने भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहली पारी में 175 रन बनाने वाले यशस्वी जयसवाल (08) का विकेट जल्दी गंवा दिया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जोमेल वारिकन की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर आसान कैच दिया.

इसके बाद केएल राहुल (नाबाद 25) और आर साईं सुदर्शन (नाबाद 30) ने कोई झटका नहीं लगने दिया जिससे भारत ने एक और बड़ी जीत सुनिश्चित कर दी. इससे पहले वेस्टइंडीज ने सुबह अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 173 रन से आगे बढ़ाई. उसके लिए इस मैच में सांत्वना वाली बात यह रही कि उसकी तरफ से दो शतक लगे और उसने भारत को दूसरी बार बल्लेबाजी के लिए मजबूर करने के अलावा मैच को पांचवें दिन तक खींचा.

भारतीय गेंदबाजी इकाई इस तथ्य से उत्साहित हो सकती है कि उसने सभी 20 विकेट लिए, जबकि परिस्थितियां स्पिन या तेज गेंदबाजी के लिए अनुकूल नहीं थीं. अगर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज संघर्ष कर पाए तो उसका श्रेय फिरोजशाह कोटला की पिच को जाता है जिससे गेंदबाजों को खास मदद नहीं मिल रही थी. उसके बल्लेबाजों ने अपनी गलतियों से विकेट गवाएं.

एक समय खेल इतना नीरस हो गया था कि प्रसारणकर्ता भी मैदान पर खेले जा रहे खेल का विश्लेषण करने में ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे थे और इसके बजाय उन्होंने अपने विश्लेषकों से कहा कि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाले एकदिवसीय श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित करें, जिसमें सभी की निगाहें दो अनुभवी खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी हैं, जिनका एकदिवसीय भविष्य संदेह के घेरे में है.

सुबह कैम्पबेल ने जडेजा की गेंद पर काउ कॉर्नर पर स्लॉग स्वीप से छक्का लगाकर 25वें टेस्ट मैच में अपना पहला शतक पूरा किया. इसके बाद वह गलत शॉट का चयन करके पवेलियन लौटे. ऐसी पिच पर जहां बाएं हाथ के स्पिनरों की अधिकांश गेंदें लेग-मिडिल लाइन पर डाली जा रही थीं, कैम्पबेल ने रिवर्स स्वीप करने का प्रयास किया और डीआरएस ने उन्हें पगबाधा करार दे दिया.

कैंपबेल का आउट होना भी ज़्यादा मायने नहीं रखता क्योंकि कप्तान रोस्टन चेज. (40) और होप चौथे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी के दौरान सहज दिखे. भारत ने जब नई गेंद ली तो उसके बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की कलई खुल गई. सिराज ने होप की पारी का अंत किया जबकि कुलदीप ने भी जल्दी-जल्दी तीन विकेट लिए. इनमें चेज. का विकेट भी शामिल था. चेज के आउट होने के साथ ही वेस्टइंडीज. की हार लगभग तय हो गई.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकलेक्टर-DFO कॉन्फ्रेंस: CM साय का संदेश, बोले – वनों से आजीविका का नया रास्ता, वन संपदा से समृद्ध होगा छत्तीसगढ़
Next Article कफ सिरप मामला: तमिलनाडु सरकार ने दवा कंपनी का लाइसेंस रद्द किया, कंपनी बंद की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.