Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»भारत विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांप्री तालिका में शीर्ष पर, पैरालंपिक चैंपियन वैनेसा को स्वर्ण पदक
Blog

भारत विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांप्री तालिका में शीर्ष पर, पैरालंपिक चैंपियन वैनेसा को स्वर्ण पदक

atulpradhanBy atulpradhanMarch 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांप्री तालिका में शीर्ष पर, पैरालंपिक चैंपियन वैनेसा को स्वर्ण पदक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. तीन बार की पैरालंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की लंबी कूद एथलीट वैनेसा लो ने बृहस्पतिवार को यहां विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांप्री के अंतिम दिन टी61-64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि भारत की पेरिस खेलों की पदक विजेता प्रीति पाल ने टी35-38 वर्ग 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता.

भारत कुल 134 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा जिसमें 45 स्वर्ण, 40 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल रहे. ग्रां प्री में लगभग 150 भारतीयों ने भाग लिया था जबकि लगभग 100 अन्य 19 देशों से थे. तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली कुछ शीर्ष सितारों में से एक वैनेसा ने अपने तीसरे प्रयास में 4.96 मीटर की दूरी तय की और पोडियम के शीर्ष पर खड़ी रहीं.

तटस्थ पैरालंपिक एथलीट झन्ना फेकोलिना और भारत की भवानी मुन्नियांदी ने यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 4.13 मीटर और 3.51 मीटर के प्रयासों के साथ क्रमश? रजत और कांस्य पदक जीता. भारत ने 2028 तक हर साल ग्रां प्री की मेजबानी के लिए विश्व पैरा एथलेटिक्स के साथ चार साल का अनुबंध किया है.

पहले 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाली 24 वर्षीय प्रीति ने महिलाओं की 200 मीटर टी35-38 फाइनल में 31.50 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक हासिल कर एक और पदक जीत लिया. ऑस्ट्रेलिया की रियानोन क्लार्क ने 26.76 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि तटस्थ पैरालंपिक एथलीट मार्गारीटा गोंचारोवा ने 27.00 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता.

पुरुषों की गोला फेंक एफ11-20 श्रेणी में भारतीयों ने सभी पदक जीते. सागर ने 11.47 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, उसके बाद जंका सिंह ने 9.91 मीटर के साथ रजत और बालाजी राजेंद्रन ने 9.89 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता. महिलाओं की लंबी कूद टी20-37 स्पर्धा में इरिना सपनझा ने 5.35 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि वैलेंटिना ने 5.16 मीटर के साथ रजत और भारत की भुवी अग्रवाल ने 4.16 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता.

पुरुषों की गोलाफेंक एफ40-एफ41 स्पर्धा में तटस्थ पैरालंपिक एथलीट डेनिस गनेजदिलोव ने स्वर्ण पदक जीता. आइयाल सिवत्सेव ने रजत पदक जीता जबकि भारत के रवि रंगोली ने कांस्य पदक जीता. पुरुषों की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में तटस्थ पैरालंपिक एथलीट दिमित्री सफ्रोनोव ने 24.20 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता. भारत के विनय और अभिषेक बाबासाहेब जाधव ने क्रमश? 29.58 सेकंड और 31.55 सेकंड के साथ रजत और कांस्य पदक जीता.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं
Next Article द्रमुक सरकार का रुपये के चिन्ह को हटाने का कदम देश की एकता को कमजोर करने वाला: सीतारमण
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.