Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»भारती एयरटेल ने स्पेक्ट्रम बकाया मद में 5,985 करोड़ रुपये का समय से पहले किया भुगतान
Blog

भारती एयरटेल ने स्पेक्ट्रम बकाया मद में 5,985 करोड़ रुपये का समय से पहले किया भुगतान

atulpradhanBy atulpradhanMarch 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारती एयरटेल ने स्पेक्ट्रम बकाया मद में 5,985 करोड़ रुपये का समय से पहले किया भुगतान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. भारती एयरटेल और उसकी अनुषंगी भारती हेक्साकॉम ने उच्च लागत वाली स्पेक्ट्रम देनदारी के लिए दूरसंचार विभाग को समय से पहले 5,985 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया है. दूरसंचार कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी. एयरटेल की अनुषंगी कंपनी नेटवर्क आई2आई ने भी स्वैच्छिक रूप से एक अरब डॉलर मूल्य की ‘स्थायी प्रतिभूतियों’ (परपेचुअल बॉन्ड) को भुनाया है.

सुनील मित्तल की अगुवाई वाली कंपनी ने कहा, ”भारती एयरटेल और उसकी अनुषंगी कंपनी भारती हेक्साकॉम ने दूरसंचार विभाग को अतिरिक्त 5,985 करोड़ रुपये का समय से पहले भुगतान किया है. इसके साथ 2024 की नीलामी से संबंधित 8.65 प्रतिशत की उच्च लागत वाली ब्याज देनदारियों का समय से पहले पूरा भुगतान हो गया है.” कंपनी के अनुसार, ”एयरटेल ने अपनी उच्च लागत वाली स्पेक्ट्रम देनदारियों का अग्रिम भुगतान जारी रखा है. इससे उसका कर्ज और ऋण की लागत कम हो रही है. यह वित्तीय सूझबूझ, परिचालन दक्षता और मजबूत पूंजी स्थिति के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.” एयरटेल ने अब चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उच्च लागत वाली स्पेक्ट्रम देनदारियों के 25,981 करोड़ रुपये का समय पूर्व भुगतान कर दिया है. इसके साथ कंपनी ने अबतक संचयी रूप से स्पेक्ट्रम देनदारी मद में 66,665 करोड़ रुपये का भुगतान किया है.

कंपनी के अनुसार, ”इन भुगतान के परिणामस्वरूप, एयरटेल ने स्पेक्ट्रम देनदारियों पर अपने ऋण की लागत को घटाकर औसतन लगभग 7.22 प्रतिशत कर दिया है. यह लागत शेष 52,000 करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम देनदारियों (समयोजित सकल राजस्व देनदारियों को छोड़कर) पर है.” इसके अलावा, एयरटेल की अनुषंगी कंपनी नेटवर्क आई2आई लि. ने स्वेच्छा से ‘कॉल ऑप्शन’ का प्रयोग किया है और वित्त वर्ष 2019-20 में जारी किए गए एक अरब डॉलर की स्थायी प्रतिभूतियों को भुनाया है.

‘कॉल ऑप्शन’ एक प्रकार का अधिकार है (पर बाध्यता नहीं), जिसके तहत स्थायी बॉन्ड जारी करने वालों को एक विशिष्ट समय पर या कुछ निश्चित शर्तों के तहत बॉन्ड को भुनाने की अनुमति होती है. हालांकि, इस प्रकार के बॉन्ड की सैद्धांतिक रूप से कोई परिपक्वता तिथि नहीं होती है. एयरटेल ने कहा, ”वैसे इन स्थायी प्रतिभूतियों की कोई अनुबंधित परिपक्वता नहीं थी और उन पर 5.65 प्रतिशत की ब्याज दर थी….”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजूस विक्रेता को मिला 7.79 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस
Next Article कुणाल कामरा ने ‘नया भारत’ वीडियो को यूट्यूब पर ब्लॉक किये जाने के बाद टी-सीरीज की आलोचना की
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.