Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»भारतीय अर्थव्यवस्था में जीसीसी का योगदान 2030 तक 200 अरब डॉलर होगा: सीतारमण
Business

भारतीय अर्थव्यवस्था में जीसीसी का योगदान 2030 तक 200 अरब डॉलर होगा: सीतारमण

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारतीय अर्थव्यवस्था में जीसीसी का योगदान 2030 तक 200 अरब डॉलर होगा: सीतारमण
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) का योगदान 2030 तक बढ़कर 200 अरब अमेरिकी डॉलर तक हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी तैयार होंगे.

सीतारमण ने सीआईआई – जीसीसी व्यावसायिक शिखर सम्मेलन में कहा कि 2024 में प्रति सप्ताह औसतन एक नया जीसीसी स्थापित किया गया और फॉच्र्यून 500 कंपनियों में लगभग 50 प्रतिशत ने भारत में अपने जीसीसी स्थापित किए हैं. जीसीसी भारत में लगभग 21.6 लाख पेशेवरों को रोजगार देते हैं, जो पिछले पांच वर्षों में सालाना 11 प्रतिशत की दर से बढ़ा है. यह आंकड़ा 2030 तक बढ़कर 28 लाख तक होने की उम्मीद है.

सीतारमण ने कहा, ”भारत का जीसीसी क्षेत्र प्रत्यक्ष सकल मूल्य संवर्धन (जीवीए) के रूप में 68 अरब अमेरिकी डॉलर का योगदान देता है, जो राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 1.6 प्रतिशत है.” उन्होंने आगे कहा कि 2030 तक जीसीसी से सकल मूल्य संवर्धन 150-200 अरब डॉलर के बीच हो सकता है.

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में इंजीनियरिंग अनुसंधान एवं विकास जीसीसी की स्थापना दर समग्र जीसीसी स्थापना की तुलना में 1.3 गुना तेजी से बढ़ी है. इससे भारत में उच्च मूल्यर्विधत कार्य की ओर एक स्पष्ट बदलाव का संकेत मिलता है. भारत में लगभग 1,800 जीसीसी हैं, जो 21.6 लाख पेशेवरों को रोजगार देते हैं. यह संख्या 2030 तक बढ़कर 28 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है. सीतारमण ने कहा, ”मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही कम संख्या है.” उन्होंने कहा, ”हमारी प्रतिभा दूसरे देशों की तुलना में अधिक किफायती है. अनुमान है कि भारत में कार्यबल की लागत अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया की तुलना में 30-50 प्रतिशत कम है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ की आदिवासी परंपरा की समृद्ध विरासत से रूबरू कराता आदिवासी संग्रहालय
Next Article नीरज घेवान की ‘होमबाउंड’, ‘स्त्री 2’ आईएफएफएम 2025 के लिये नामित
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Business

अमेजन इंडिया ने गुवाहाटी, कोलकाता में किया माल ढुलाई सेवाओं का विस्तार

March 13, 2026
Business

घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 1240 अंक टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.