Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»भारतीय जूनियर तीरंदाज एशिया कप की पांच स्पर्धाओं के फाइनल में
Sports

भारतीय जूनियर तीरंदाज एशिया कप की पांच स्पर्धाओं के फाइनल में

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारतीय जूनियर तीरंदाज एशिया कप की पांच स्पर्धाओं के फाइनल में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सिंगापुर. भारतीय जूनियर तीरंदाजों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए गुरुवार को यहां एशिया कप के दूसरे चरण में पांच स्पर्धाओं के फाइनल में प्रवेश किया. दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने एकतरफा सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त बांग्लादेश को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त जापान से होगा. विष्णु चौधरी, पारस हुड्डा और जुयेल सरकार की तिकड़ी ने शुरू से ही दबदबा बनाते हुए पहला सेट 55-48 से जीता.

दूसरा सेट 55-55 से बराबर रहा, लेकिन भारतीय टीम ने अच्छी वापसी की और तीसरे सेट में सिर्फ एक अंक गंवाकर 59-56 से सेट और मैच अपने नाम कर दिया. रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में वैष्णवी पवार और विष्णु चौधरी ने सिंगापुर की तबीथा एर्न लिन येओ और यू लोंग ली को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.

भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 37-35 से जीता और दूसरा सेट 37-37 से बराबर किया लेकिन तीसरा सेट 36-38 से हार गई जिससे स्कोर 3-3 से बराबर हो गया. पवार और चौधरी ने धैर्य बनाए रखा और अंतिम सेट में 38-34 से जीत दर्ज करके मैच अपने नाम कर लिया.
भारत ने कम्पाउंड पुरुष टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने से एक और पदक पक्का किया.

कुशल दलाल, गणेश थिरुमुरु और मिहिर अपार की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया को हराया. इसका फैसला शूट-ऑफ (30-29) से हुआ. दोनों टीमें चार सेटों के बाद 232 अंकों पर बराबर थीं. फाइनल में भारत का मुकाबला कजाकिस्तान से होगा.

शानमुखी बुड्डे, तेजल साल्वे और तनिष्का थोकल की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय कंपाउंड महिला टीम ने भी सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त कजाकिस्तान को 230-229 से हराकर पदक पक्का किया. फाइनल में उसका मुकाबला मलेशिया से होगा. शानमुखी और कुशाल की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय मिश्रित जोड़ी ने भी इंडोनेशिया की नूरिसा डियान अशरीफा और प्राइमा विष्णु वर्धना को एक रोमांचक सेमीफाइनल में 155-154 से हराकर एक और पदक पक्का कर लिया. फाइनल में उनका मुकाबला तीसरी वरीयता प्राप्त कजाकिस्तान से होगा.

वैष्णवी पवार, कीर्ति और तमन्ना की भारतीय महिला रिकर्व टीम को हालांकि निराशा हाथ लगी. भारत की पांचवीं वरीयता प्राप्त टीम पांच सेट तक चले क्वार्टर फाइनल के इस मुकाबले में शूट-ऑफ में चौथी वरीयता प्राप्त जापान से 4-5 (26-28) से हार गईं. भारतीय टीम ने पहला सेट 47-49 से गंवा दिया और दूसरे सेट में जापान के 55 अंकों के मुकाबले केवल 34 अंक ही हासिल कर सकी. भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि शानदार वापसी की तथा तीसरा सेट 55-53 से और चौथा सेट 54-52 से जीतकर स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया.
शूट-ऑफ में जापान सिर्फ दो अंकों से आगे रहा.

भारतीय तीरंदाज चार व्यक्तिगत पदकों की दौड़ में भी शामिल हैं. महिलाओं का कंपाउंड फाइनल भारत की दो खिलाड़ियों शानमुखी और तेजल के बीच खेला जाएगा. इस तरह से इस मुकाबले में भारत का स्वर्ण पदक जीतना तय है. पुरुषों के कंपाउंड वर्ग में भारत स्वर्ण और कांस्य पदक दोनों के लिए प्रतिस्पर्धा करेगा. कुशाल का सामना स्वर्ण पदक के लिए आस्ट्रेलिया के जोशुआ महोन से जबकि सचिन चेची का सामना कांस्य पदक के लिए बांग्लादेश के हिमू बछार से होगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ के वन विभाग ने सामुदायिक वन भूमि पर नियंत्रण का किया दावा
Next Article प्रतिस्पर्धा के बजाय पूरक बनाने वाले व्यापार समझौतों पर ध्यान: गोयल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.