Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»भारतीय सेना श्रीलंका की सहायता के लिए ऑपरेशन सागर बंधु के तहत एकीकृत कार्यबल तैनात कर रही
International

भारतीय सेना श्रीलंका की सहायता के लिए ऑपरेशन सागर बंधु के तहत एकीकृत कार्यबल तैनात कर रही

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारतीय सेना श्रीलंका की सहायता के लिए ऑपरेशन सागर बंधु के तहत एकीकृत कार्यबल तैनात कर रही
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. भारतीय सेना ने मंगलवार को कहा कि वह चक्रवात प्रभावित श्रीलंका में महत्वपूर्ण राहत प्रदान करने, आवश्यक सेवाओं को बहाल करने और प्रभावित परिवारों की मदद करने के लिए ऑपरेशन सागर बंधु के तहत एक एकीकृत कार्यबल, एक पूरी तरह से तैयार और आत्मनिर्भर समग्र एचएडीआर टुकड़ी तैनात कर रही है.

बल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि वह जरूरत के समय में श्रीलंका के साथ ”दृ­ढ़ता से खड़ा है.” सेना ने कहा, ”पड़ोसी प्रथम की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के तहत भारतीय सेना एक एकीकृत कार्य बल, शत्रुजीत ब्रिगेड की एक पूरी तरह से तैयार और आत्मनिर्भर समग्र एचएडीआर टुकड़ी तैनात कर रही है ताकि चक्रवात दित्वा से प्रभावित श्रीलंका को महत्वपूर्ण राहत दी जा सके, आवश्यक सेवाओं को बहाल किया जा सके और परिवारों को सहायता प्रदान की जा सके.”

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि श्रीलंका में भारी तबाही मचाने वाले चक्रवात ‘दित्वा’ के मद्देनजर भारत ने 28 नवंबर को ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया था ताकि ”हमारे निकटतम समुद्री पड़ोसी देश” को खोज एवं बचाव तथा मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सहायता तत्काल प्रदान की जा सके. उसने बताया था कि भारत ने 28 नवंबर से हवाई एवं समुद्री मार्ग के जरिए 53 टन राहत सामग्री पहुंचाई है.

सेना ने मंगलवार को एक ‘पोस्ट’ में कहा, ”यह मिशन ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ – विश्व एक परिवार है – की हमारी सभ्यतागत प्रतिज्ञा को मूर्त रूप देता है क्योंकि भारतीय सेना जरूरत के समय में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ी है.” चक्रवात दित्वा की वजह से विनाशकारी बा­ढ़ और भूस्खलन के कारण श्रीलंका में सोमवार तक 390 लोगों की मौत हो गई तथा 352 लोग लापता हैं.

एनडीआरएफ ने चक्रवात प्रभावित श्रीलंका में 90 से अधिक लोगों को बचाया

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के बचावर्किमयों ने ‘दित्वा’ चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका में बा­ढ़ और भूस्खलन की चपेट में आए 90 से अधिक लोगों को बचाया. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भारत ने श्रीलंका के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत एनडीआरएफ की दो टीम भेजी हैं, जिनमें 80 कर्मी और चार कुत्ते शामिल हैं.

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “कडुवेला, बादुल्ला और पुट्टलम के बा­ढ़ व भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ के बचाव दल तैनात किए गए हैं. इन दलों ने मंगलवार सुबह तक कुल 64 लोगों को बचाया है, 28 लोगों को निकाला है और एक शव बरामद किया है.” अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका के सुरक्षा बल और प्रशासनिक अधिकारी एनडीआरएफ दलों की मदद कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ र्किमयों ने 1,070 स्थानीय लोगों के बीच लगभग 800 खाद्य पैकेट भी वितरित किए हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, एनडीआरएफ ने बादुल्ला में पांच फुट मलबे के ढेर से एक शव निकाला. उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ र्किमयों ने पुट्टलम में नौ महीने की एक गर्भवती महिला को बचाया. अधिकारियों के अनुसार, 80 सदस्यीय एनडीआरएफ दल में चार महिला बचावकर्मी भी शामिल हैं और उन्हें खास तौर पर स्थानीय महिलाओं की मदद का काम सौंपा गया है. कोलंबो स्थित आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने 16 नवंबर से अब तक प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण आई विनाशकारी बा­ढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में मंगलवार सुबह तक कम से कम 410 लोगों की मौत और 336 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेत्री नेहा शर्मा से पूछताछ की
Next Article अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.