भिलाईनगर, 1 सितंबर 2026। भिलाई-3 के विश्व बैंक कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के आवास पर दबिश दी।

जानकारी के अनुसार ED के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे तीन गाड़ियों में चंद्रवंशी के विश्व बैंक कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे। टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद है, जिसे मकान के बाहर तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि ED की टीम द्वारा आवास के अंदर संबंधित दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

हालांकि, ED की यह कार्रवाई किस मामले या प्रकरण से जुड़ी है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारणों और ED को मिले दस्तावेजों अथवा अन्य साक्ष्यों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मामला पूर्व मुख्यमंत्री के निज सचिव से जुड़ा होने के कारण ED की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version