🔴बचाई गई मरीज की जान
भिलाईनगर, 04 अप्रैल 2026। गंभीर मरीज को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को मात्र 26 मिनट में भिलाई से रायपुर पहुंचाया।
गंभीर हालत में मरीज को किया गया रेफर
4 अप्रैल 2026 को सुपेला स्थित बी.एम. शाह हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज की हालत अत्यंत नाजुक थी, जिसे तत्काल उन्नत इलाज के लिए रायपुर के सुयश हॉस्पिटल, कोटा रेफर किया गया।
तत्काल बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर
सूचना मिलते ही यातायात पुलिस दुर्ग ने त्वरित कार्ययोजना बनाकर ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया।
▪️ प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती
▪️ यातायात को नियंत्रित कर डायवर्ट किया गया
▪️ एम्बुलेंस को पूरी तरह निर्बाध मार्ग उपलब्ध कराया गया।
डायवर्सन के बावजूद नहीं लगी देरी
कुम्हारी ब्रिज में डायवर्सन होने के बावजूद पुलिस ने एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए बिना किसी रुकावट के मार्ग सुनिश्चित किया।
सिर्फ 26 मिनट में पहुंची रायपुर
तेज और समन्वित प्रयासों के चलते एम्बुलेंस को सुरक्षित रूप से मात्र 26 मिनट में सुयश हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया, जहां मरीज का उपचार जारी है।
पुलिस की त्वरित और मानवीय पहल
इस पूरी कार्रवाई में दुर्ग यातायात पुलिस की तत्परता, समन्वय और कुशल यातायात प्रबंधन की सराहना की जा रही है।
जनता से अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ग्रीन कॉरिडोर के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और एम्बुलेंस को प्राथमिकता दें, ताकि समय पर मरीजों को जीवन रक्षक उपचार मिल सके।

