भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिक की मौत पर पुलिस ने भिलाई पास सेंड प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। अपराध दर्ज होने की सूचना मिलते ही संयंत्र प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इस मामले में प्रबंधन के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। भट्टी पुलिस अपराध क्रमांक 126/2025 भादवि की धारा 304 A के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 9 चिकित्सालय के कर्मचारी की ओर से मेडिकल सूचना के आधार पर मामले की विवेचना करने के उपरांत 3 साल के पश्चात सेक्टर 9 अस्पताल कर्मचारी मोहन सिंह पिता गोपाल सिंह उम्र 57 साल सडक 07 काटर नंबर 639 शांति नगर भिलाई थाना वैशाली नगर की ओर से भट्टी पुलिस ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में प्रबंधन के कई वरिष्ठ अधिकारी चपेट में आ सकते हैं।

पुलिस के अनुसार 09/06/2022 के 14.30 बजे लगभग एसएमएस 2 कनवर्टर शॉप भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत ठेका श्रमिक अर्जुन साहू पिता पुनु साहू 42 साल साकिन बजरंग चौक जोरातरई थाना उतई की दुर्घटना में मौत के मामले में भिलाई भट्टी ने मर्ग क्रमांक 23/2022 धारा 174 जाफौ के मृतक अर्जुन साहू 42 साल के मर्ग डायरी प्राप्त कर अवलोकन किया। जांच में गवाह अमरदास, धनीराम बंजारे कुंजलाल बघेल एवं अन्य का कथन लिया गया।

09/06/2022 के दोपहर 2.30 बजे भिलाई इस्पात संयत्र में कार्य के दौरान कनवर्टर ए के ड्राईव स्प्रोकेट में लगी ट्रांसमिशन चैन अर्जुन साहू के उपर गिरने से सिर में गंभीर चोट आने से उसे मेन मेडिकल पोस्ट बीएसपी अस्पताल लेकर गये, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संपूर्ण मर्ग जांच पर प्रबंधन भिलाई इस्पात संयत्र द्वारा उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक कार्य से उक्त घटना घटित होना पाया गया। आरोपी का यह कृत्य धारा 304 ए भादवि सदर का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इस मामले में पुलिस ने गवाहों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपरांत भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही के मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में कार्यपालक निदेशक सहित मुख्य महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक एवं मैनेजर स्तर के अधिकारी पर कार्रवाई हो सकती है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version