भिलाई नगर। इस्पात नगरी भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार सेक्टर 10, सड़क नंबर 13 क्वार्टर नंबर 2 बी निवासी न्यू प्रेस क्लब आफ भिलाई नगर के सदस्य मनोज अग्रवाल का रात्रि 12:00 बजे इलाज के दौरान आरोग्यम अस्पताल में निधन हो गया। वे 67 साल के थे। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार 10 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे उनके निवास से प्रारंभ होगी, रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा

बलौदाबाजार के मूल निवासी मनोज अग्रवाल ने देशबंधु, दैनिक भास्कर,व समवेत शिखर में लंबे समय तक सेवाएं दी है। बलौदा बाजार से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले मनोज अग्रवाल शुरुआत में बलौदा बाजार और रायपुर में दैनिक देशबंधु के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत रहे। फिर उनका आगमन इस्पात नगरी भिलाई में हुआ, दैनिक देशबंधु , दैनिक भास्कर, समवेत शिखर समाचारपत्र में सेवारत रहे

मनोज अग्रवाल अपने पीछे पत्नी पूनम अग्रवाल ,बेटी अनामिका- आराधना एवं पुत्र ऐश्वर्य अग्रवाल सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। न्यू प्रेस क्लब आफ भिलाई नगर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version