Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»भिलाई में 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप का आगाज : देशभर से पहुंचे हैं प्रतिभागी, सांसद विजय बघेल ने कहा – सिख इतिहास से जुड़ा गतका देश की गौरवशाली जंगजु विरासत का प्रतीक
Chhattisgarh

भिलाई में 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप का आगाज : देशभर से पहुंचे हैं प्रतिभागी, सांसद विजय बघेल ने कहा – सिख इतिहास से जुड़ा गतका देश की गौरवशाली जंगजु विरासत का प्रतीक

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भिलाई में 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप का आगाज : देशभर से पहुंचे हैं प्रतिभागी, सांसद विजय बघेल ने कहा – सिख इतिहास से जुड़ा गतका देश की गौरवशाली जंगजु विरासत का प्रतीक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भिलाई। नेशनल गतका ऐसोसिएशन आफ़ इंडिया की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप शुक्रवार को गुरु नानक इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिलाई में धूमधाम से शुरू हुई। न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के सहयोग से आयोजित ये गतका प्रतियोगिताएँ भारत की प्राचीन जंगजू और सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ सिख आध्यात्मिक कला का गौरवशाली प्रतीक है और वीरता, अनुशासन, सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी देती हैं।
इन राष्ट्रीय चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे की उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय गतका संघ (एनजीएआई) के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसबीर सिंह चहल, न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू, महासचिव जसवंत सिंह खालसा और वित्त सचिव मलकीत सिंह लल्लू सहित कई गणमान्य हस्तियाँ मौजूद थे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय बघेल ने टूर्नामेंट आयोजकों की प्रशंसा करते हुए गतका के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गतका केवल एक मार्शल आर्ट ही नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक धरोहर है, जो भारत के गौरवशाली अतीत के जीवंत स्वरूप और सिख इतिहास की अजेय भावना को प्रतिबिम्बित करता है। ऐसी स्वदेशी कला को बढ़ावा देने से हमारी संस्कृति का संरक्षण होता है और युवाओं में हमारे पूज्य गुरुओं द्वारा दिखाए गए साहस, अनुशासन, भक्ति और समर्पण के गुणों का संचार होता है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि गतका की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। यह प्राचीन कला न केवल फिटनेस और अनुशासन सिखाती है, बल्कि एकता और सांस्कृतिक संरक्षण के अपने संदेश के माध्यम से सामाजिक समरसता और सद्भाव को भी मजबूत करती है।

अतिथियों और आयोजकों का धन्यवाद करते हुए एनजीएआई और विश्व गतका महासंघ के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि ये दोनों प्रमुख संस्थाएँ गतका को एक पारंपरिक कला और आधुनिक खेल के रूप में संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसी चैंपियनशिप के माध्यम से हमारा उद्देश्य देश के खिलाड़ियों को वैश्विक खेल मंच के लिए तैयार करना है। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में गतका को ओलंपिक सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बहु-खेल प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाए।

इंदरजीत सिंह छोटू और जसवंत सिंह खालसा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप में भारत भर के बारह राज्यों से 500 से अधिक लड़के-लड़कियाँ भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार 12 अक्टूबर को समापन समारोह में गतका-सोती और फरी-सोती स्पर्धाओं की विभिन्न व्यक्तिगत और टीम प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह छोटू ने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी और उन्हें नक़द इनाम राशि से विशेष सम्मान भी दिया जाएगा। इस चैंपियनशिप को गुरुद्वारा बेचे जानकी जी, जोन-2 खुर्सीपार, गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी, कैंप-2 भिलाई, गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जुन देव जी हाउसिंग बोर्ड, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी कैंप, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु नानक नगर, गुरुद्वारा बाबा बुद्ध साहिब जी कोदका, गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी सुपेला, गुरुद्वारा जनक सर बेहरू नगर, गुरुद्वारा माता गुजरी जी हुड़को, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सहित छत्तीसगढ़ सिख पंचायत, युवा सेवा समितियों और विभिन्न सामुदायिक संगठनों से पूर्ण समर्थन मिला। सेक्टर-5, श्री गुरु नानक पब्लिक धर्मशाला, सिख यूथ फोरम, गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पंजाबी कल्चरल एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने पूरा सहयोग दिया है।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछात्रों का आरोप – शिक्षिका करती हैं प्रताड़ित, कहती हैं ‘मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता’, हटाने की मांग को लेकर धरना
Next Article Durg News : पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, शव की शिनाख्ती में जुटी पुलिस
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.