Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»भिलाई में चुनरी यात्रा के दौरान बवाल : बच्चों की लड़ाई से सांप्रदायिक तनाव, दो समुदायों के बीच हुई मारपीट, 6 लोग घायल, बजरंग दल ने देर रात किया थाने का घेराव
Chhattisgarh

भिलाई में चुनरी यात्रा के दौरान बवाल : बच्चों की लड़ाई से सांप्रदायिक तनाव, दो समुदायों के बीच हुई मारपीट, 6 लोग घायल, बजरंग दल ने देर रात किया थाने का घेराव

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भिलाई में चुनरी यात्रा के दौरान बवाल : बच्चों की लड़ाई से सांप्रदायिक तनाव, दो समुदायों के बीच हुई मारपीट, 6 लोग घायल, बजरंग दल ने देर रात किया थाने का घेराव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुर्ग। भिलाई में नवरात्रि पर निकली माता की चुनरी यात्रा के दौरान 2 समुदाय में मारपीट हो गई। शनिवार शाम चटाईपारा स्थित शीतला मंदिर से यात्रा निकली थी। आरोप है कि जब यात्रा शारदा पारा पहुंची तो कुछ बच्चों ने गाली गलौज की, जिसके बाद दो समुदायों में मारपीट हो गई।

मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है बच्चों से विवाद शुरू हुआ था, इसमें बड़े भी शामिल हो गए। दोनों पक्ष के 6 लोगों को चोट आई है। चुनरी यात्रा में शामिल लोगों ने चाकू से मारने का आरोप लगाया। वहीं शारदा पारा के लोगों ने बांस, पाइप पत्थर से मारने का आरोप लगाया है।

मामला इतना बढ़ गया कि आधी रात बजरंग दल समेत चुनरी यात्रा के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया, जिसके बाद फोर्स तैनात करना पड़ा। पुलिस ने शारदा पारा के रहने वाले 2 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।

सोनकर समाज ने निकाली थी चुनरी यात्रा

घटना करीब 8 बजे रात की है। नवरात्रि की पंचमी के अवसर पर सोनकर समाज ने चुनरी यात्रा निकाली थी। यात्रा शीतला मंदिर से होते हुए जब गायत्री मंदिर के पास पहुंची तो यहां पर पीछे की तरफ बच्चे प्रसाद बांट रहे थे। चुनरी यात्रा आगे निकल चुकी थी।

विवाद पीछे की ओर हुआ। बच्चों के बीच गाली-गलौज से मामला शुरू हुआ। लेकिन इसमें बड़े लोग भी शामिल हो गए। विवाद बढ़ता देख मारपीट और चाकूबाजी भी हो गई। इस घटना में मुकेश सोनकर, आकाश सोनकर, कमल सोनकर और उमेश सोनकर को चोट लगी है। घायलों में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री मुकेश सोनकर भी शामिल हैं।

चुनरी यात्रा पर पत्थरबाजी का आरोप

हिंदू संगठन और चुनरी यात्रा में शामिल समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि चुनरी यात्रा के दौरान पत्थरबाजी भी की गई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले की पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार किया और थाने लेकर आ गई।

बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम से भिलाई में निकली चुनरी यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंच रहे थे। जब बाकी पदाधिकारी शारदा पारा पहुंचे तो उस वक्त यहां पर विवाद चल रहा था।देखते ही देखते बच्चों की लड़ाई सांप्रदायिक तनाव में बदल गई। बजरंग दल के सभी पदाधिकारी और समाज के लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर छावनी थाने का घेराव कर दिया। रात के 12.30 बजे तक थाना परिसर में बजरंग दल और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा रही है।

सुरक्षा के मद्देनजर बुलानी पड़ी अतिरिक्त फोर्स

देर रात छावनी थाने में दो पक्षों के लोग जमा होने लग गए। किसी भी तरह से स्थिति खराब न हो इसको लेकर छावनी थाना के चारों तरफ सीएफ के जवानों की तैनाती कर दी गई। थाना परिसर में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए।

थाना परिसर में सोनकर समाज और बजरंग दल के लोगों ने जमकर नारेबाजी की और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकोरबा से एक नक्सली गिरफ्तार, SECL में करता था काम, रायपुर से पकड़े गए नक्सली दंपति के संपर्क में था रामा
Next Article विश्व रेबीज़ दिवस: सावधानी और टीकाकरण से रोकी जा सकती है 100% जानलेवा बीमारी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.