Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने सोशल मीडिया पर अपने पति से उनसे बात करने की अपील की
Entertainment

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने सोशल मीडिया पर अपने पति से उनसे बात करने की अपील की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 31, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने सोशल मीडिया पर अपने पति से उनसे बात करने की अपील की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बलिया. भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने पति के लिए एक भावुक संदेश पोस्ट करते हुए अपील की है कि वह उनसे बात करें. ज्योति ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की. उन्होंने पोस्ट में अभिनेता से पारिवारिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर उनसे बात करने की अपील की.

ज्योति ने लिखा, “मैंने तो आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलकर एक पतिव्रता पत्नी का धर्म निभा दिया है. अब आपकी बारी है अपना धर्म निभाने की.” उन्होंने कहा, “आदरणीय पति पवन सिंह जी, मैं कई महीनों से आपसे कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन आपने या आपके आसपास के लोगों ने शायद मेरे फोन कॉल और संदेशों का जवाब देना उचित नहीं समझा.” ज्योति ने पवन सिंह से मिलने की अपनी नाकाम कोशिशों का भी जिक्र किया, जिसमें लखनऊ जाना और छठ पूजा के दौरान काराकाट (बिहार) की यात्रा करना शामिल है. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ही बार पवन सिंह ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया.

ज्योति ने दावा किया कि उनके पिता ने भी दो महीने पहले पवन सिंह से मिलने की असफल कोशिश की थी. उन्होंने लिखा, “मैंने ऐसा कौन-सा बड़ा पाप किया है कि मुझे इतनी बड़ी सजा मिल रही है? मेरे माता-पिता की इज्जत से खिलवाड़ हो रहा है.” ज्योति ने कहा, “बहुत बुरा लगता है, जब आप उन लोगों को गले लगाते हैं, जिन्होंने आपके खिलाफ बहुत कुछ कहा हो और फिर वापस आपके पास आ जाते हैं, लेकिन जब मैं अपनी समस्याएं साझा करना चाहती हूं, तो मैं किसे बताऊं, क्योंकि मेरा अपना परिवार ही मुझे कुछ नहीं समझता.” ज्योति के पोस्ट के जवाब में पवन सिंह ने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, “एक कहावत है-जिस तन लागे सो तन जाने, कोई न जाने पीर पराई (जो महसूस करता है, वही जानता है; दूसरों का दर्द कोई नहीं जानता).” ज्योति ने पवन सिंह के पोस्ट पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि मीडिया को उनसे (पवन सिंह) पूछना चाहिए कि उनका क्या मतलब है.

ज्योति ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में अपने सोशल मीडिया पोस्ट के पीछे की वजह बताते हुए कहा, “हम उन्हें काफी समय से फोन कॉल और मैसेज कर रहे थे, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रहे थे. हमारे पास उनसे बात करने का कोई और तरीका नहीं था, इसलिए हमने सोशल मीडिया का सहारा लिया.” उन्होंने कहा, “हम सोशल मीडिया के जरिये उनसे बात करना चाहते हैं. उन्हें मेरे संदेशों का जवाब देना चाहिए और मेरा फोन उठाना चाहिए.” पवन सिंह और ज्योति साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे. हालांकि, कुछ ही वर्षों बाद दोनों के बीच मतभेद की खबरें सामने आने लगीं. ज्योति ने पवन सिंह से पांच लाख रुपये प्रति माह के गुजारे भत्ते की मांग को लेकर अप्रैल 2022 में बलिया की एक पारिवारिक अदालत में मुकदमा दायर किया था. पवन सिंह के वकील हरिवंश सिंह ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मामला अभी अदालत में लंबित है और अगली सुनवाई आठ सितंबर को निर्धारित है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनियमों में अस्पष्टता के कारण भारतीय डाक ने अमेरिका के लिए सभी डाक बुकिंग निलंबित की
Next Article CM साय की पहली विदेश यात्रा: औद्योगिक नीति और नए एमओयू ने बढ़ाया व्यापार अवसर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.