Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»भुवनेश्वर मेट्रो परियोजना को रद्द करने का ओडिशा सरकार का फैसला ‘हैरान करने वाला’ है: पटनायक
Country

भुवनेश्वर मेट्रो परियोजना को रद्द करने का ओडिशा सरकार का फैसला ‘हैरान करने वाला’ है: पटनायक

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भुवनेश्वर मेट्रो परियोजना को रद्द करने का ओडिशा सरकार का फैसला ‘हैरान करने वाला’ है: पटनायक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भुवनेश्वर. बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख नवीन पटनायक ने उनके कार्यकाल में शुरू की गई भुवनेश्वर मेट्रो रेल परियोजना रद्द करने के ओडिशा सरकार के फैसले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम शहरी परिवहन और विकास के मामले में शहर को 10 साल पीछे धकेल देगा. पटनायक की यह प्रतिक्रिया राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के साथ मेट्रो रेल परियोजना का अनुबंध रद्द करने की खबर आने के कुछ घंटे बाद आयी है.

पटनायक ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ”यह जानकर हैरान हूं कि भाजपा सरकार ने भुवनेश्वर मेट्रो रेल का अनुबंध रद्द कर दिया है. हमारा सपना हमेशा से भुवनेश्वर को एक विश्वस्तरीय शहर बनाना रहा है. हमने यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे, बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए, आधुनिक और सुगम परिवहन व्यवस्था मुहैया करायी और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को भी बढ.ावा दिया.” नवीन पटनायक ने कहा कि ‘मो बस’ और आखिरी छोर तक संपर्क सुविधा के साथ इस परियोजना से राजधानी की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह बदल जाती.

उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल शहर में भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलती, बल्कि यह शहर के विस्तार में भी बड़ी भूमिका निभाती. पटनायक ने कहा, ”बेहतर यातायात के लिए मेट्रो की तत्काल आवश्यकता को समझते हुए, हमने परियोजना के पहले चरण के लिए 2027 की एक समयसीमा तय की थी.” पूर्व मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि डीएमआरसी द्वारा ठेकेदारों को भेजे गए नोटिस से अब पता चला है कि ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर मेट्रो परियोजना को रद्द कर दिया है.

उन्होंने कहा, ”डबल इंजन वाली सरकार ने मेट्रो रेल जैसी महत्वपूर्ण परियोजना को रद्द करके ओडिशा के लोगों के साथ विश्वासघात किया है. यह हैरान वाला फैसला शहर को 10 साल पीछे धकेल देगा.” हालांकि, ओडिशा के आवास एवं शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्र ने कहा कि राज्य सरकार राज्य की राजधानी के लिए एक व्यवहारिक मेट्रो परियोजना की गंभीरता से योजना बना रही है.
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती बीजद सरकार ने बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ‘त्रिसूलिया स्क्वायर’ से जोड़ने वाली 5,000 करोड़ रुपये की लागत वाली की इस परियोजना के लिए केंद्र से किसी भी तरह की मदद नहीं मांगी थी क्योंकि उसने इसे पूरी तरह राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित परियोजना बनाया था.

मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार इस परियोजना को केंद्र सरकार की मदद से संयुक्त रूप से पूरा करना चाहती है. मंत्री ने कहा, ”हम मेट्रो रेल परियोजना को पूर्ववर्ती सरकार की योजना से अलग तरीके से लागू करेंगे, क्योंकि वह योजना व्यवहारिक नहीं थी. अब एक नयी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीआरपी) तैयार की जाएगी और उसे केंद्र के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइजराइल ने गाजा के तीन क्षेत्रों में 10 घंटे के लिये लड़ाई रोकने की शुरुआत की
Next Article बिल्हा ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, स्वच्छता में देशभर में प्रथम
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.