राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। भिलाई के खुर्सीपार इलाके में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70.460 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक महिला, दो पुरुष और दो नाबालिगों को पकड़ा है।

कार्रवाई में हेरोइन, नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत कुल करीब 29 लाख 23 हजार रुपए की सामग्री जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर को खुर्सीपार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जोन क्रमांक-3 स्थित एक मकान में अवैध रूप से हेरोइन बेचने का कारोबार चल रहा है।

सूचना के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मकान में दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया।

मकान की तलाशी लेने पर पुलिस को 70.460 ग्राम हेरोइन मिली। इसकी अनुमानित कीमत करीब 14 लाख 9 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा 2 लाख 35 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके से करीब 19 लाख रुपए कीमत के 19 नग सोने के आभूषण, चांदी के आभूषण और बर्तन भी जब्त किए हैं। इसके साथ ही 8 मोबाइल फोन और हेरोइन तौलने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला। पुलिस ने मामले में खुर्सीपार थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21(ख) और 27A के तहत अपराध दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसबीर कौर उर्फ सोनू (25), नितेश सोनी (32) और तिरकेश निषाद (21) के रूप में हुई है। तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, पकड़े गए दो नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

बोर्ड के आदेश के बाद दोनों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version