राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। प्रदेश में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान के लिए पात्र बने युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की है।

अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर ऐसे पात्र नागरिकों की जानकारी जुटा रहे हैं, जिनके नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। यह प्रक्रिया मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण के तहत की जा रही है। इसमें नए पात्र युवा मतदाताओं के साथ छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहे- चुनाव आयोग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए जरूरी है। अभियान में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

पात्र नागरिक घर बैठे भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ईसीआईएनईटी मोबाइल एप या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से फार्म-छह में आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version