नयी दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसदों ने बिहार में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग और अति पिछड़े वर्गों के लिए तय 65 प्रतिशत आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में डालने की मांग को लेकर शुक्रवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।

राजद सांसदों के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के लोकसभा सदस्य भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। राजद सदस्यों ने हरे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी जिस पर 65 प्रतिशत आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डालने की मांग लिखी हुई थी।

पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस आरक्षण को रुकवा रखा है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि भाजपा आरक्षण की समर्थक है तो बिहार कैबिनेट द्वारा पारित 65 प्रतिशत आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डाले।’’

यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि जदयू नेता ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। उन्होंने कहा, ‘‘दो ही चीजें हो सकती हैं, या तो उनकी मानसिक स्थिति ऐसी है कि उन्हें राष्ट्रगान का खयाल नहीं रहा या फिर उन्हें पता ही नहीं है कि राष्ट्रगान के समय क्या करते हैं।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version