Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»बिहार में भीड़ के हमले की तीन घटनाओं में सात पुलिसकर्मी घायल
Blog

बिहार में भीड़ के हमले की तीन घटनाओं में सात पुलिसकर्मी घायल

atulpradhanBy atulpradhanMarch 17, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बिहार में भीड़ के हमले की तीन घटनाओं में सात पुलिसकर्मी घायल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भागलपुर/मधुबनी/नवादा. बिहार में भीड़ के हमले की तीन घटनाओं में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, ये हमले शनिवार को भागलपुर, मधुबनी और नवादा जिले में हुए और इनकी प्रकृति एक जैसी थी. उन्होंने बताया कि झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस एक इलाके में गई और भीड़ ने उस पर हमला कर दिया.

पिछले पांच दिनों में राज्य में ऐसी दो और घटनाएं घटित हुईं. मुंगेर जिले में शुक्रवार को एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) की पिटाई के बाद मौत हो गई, जबकि अररिया जिले में बुधवार को इसी रैंक के एक अन्य पुलिसकर्मी की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि भागलपुर के कहलगांव अनुमंडल के अंतीचक थाना क्षेत्र में भीड़ के हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायलों में एक उप-निरीक्षक, तीन कांस्टेबल और एक चौकीदार शामिल हैं.

अंतीचक के थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा, ”यह घटना उस समय हुई, जब पुलिस का एक दल दो लड़कों के बीच झगड़े के मामले की जांच करने गया था. लड़कों में से एक ने पुलिस दल पर पत्थर फेंके. इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए. इस हमले में पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.” उन्होंने कहा, ”अतिरिक्त बलों को तुरंत इलाके में भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया.” अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसर्किमयों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया.

कुमार ने कहा, ”मुख्य आरोपी फरार हो गया. इस घटना के समय स्थानीय मजिस्ट्रेट संजीव चौधरी भी वहां मौजूद थे. चौधरी के बयान के आधार पर 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.” उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मधुबनी जिले में पुलिस टीम पर उस समय हमला किया गया, जब वह दो समूहों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर परसाही इलाके में गई थी.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ”शुरुआत में कुछ लोगों ने पुलिसर्किमयों के साथ हाथापाई की. इस हाथापाई के दौरान एक पुलिसकर्मी के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल वह खतरे से बाहर है. हमले में कुछ और पुलिसर्किमयों को मामूली चोटें आई हैं.” उन्होंने बताया कि 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसी तरह के हमले में एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया, जब वह अपने कुछ सहयोगियों के साथ नवादा के कवाकोल थाना क्षेत्र के शेखोदौरा में दो समूहों के बीच पथराव की घटना की सूचना मिलने पर वहां गया था.

पुलिस ने एक बयान में कहा, ”मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है.” इस घटना से कुछ घंटे पहले मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव में भीड़ द्वारा किए गए हमले में सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह की मौत हो गई थी.

सिंह दो पक्षों के बीच विवाद से जुड़े एक मामले की जांच करने शुक्रवार को नंदलालपुर गांव गए पुलिस दल में शामिल थे. शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया, जिसके बाद शनिवार को पटना के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई. बुधवार की रात जब पुलिस अररिया के फुलकाहा के लक्ष्मीपुर इलाके में गिरफ्तारी करने गई, तो पुलिसर्किमयों और उनका विरोध कर रहे कुछ स्थानीय लोगों के बीच हाथापाई हो गई. इसी बीच किसी ने एएसआई राजीव रंजन को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़े और बाद में उनकी मौत हो गई.

हमलों की बढ़ती घटनाओं के बाद डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि सभी पुलिस थानों को छापेमारी करने से पहले स्थिति का आकलन करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि जांच स्थलों पर हमेशा पर्याप्त संख्या में र्किमयों के साथ जाने के निर्देश दिए गए हैं. डीजीपी विनय कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”मैं यह भी कहना चाहूंगा कि लोगों को आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस)डायल 112 को लेकर संयम बरतना चाहिए. इस नंबर पर कॉल आने के बाद मौके पर पहुंचने में समय बर्बाद नहीं किया जाता. डायल 112 की टीम में तीन से चार से ज्यादा लोग नहीं होते. लोगों को उनके साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए. ” राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने इन घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है.

तेजस्वी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”अररिया और मुंगेर में दो एएसआई की हत्या के बाद भागलपुर, नवादा और राज्य के अन्य हिस्सों में पुलिसर्किमयों पर हुए हमलों में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए…. लेकिन, मुख्यमंत्री ने इन पुलिसर्किमयों की शहादत और साहस पर दो शब्द भी नहीं कहे हैं… बिहार की जनता वर्तमान असंवेदनशील सरकार के कारण त्रस्त है.” राजद नेता ने दावा किया, ”मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है, लेकिन उन्हें राज्य की ध्वस्त हो रही कानून-व्यवस्था की जरा भी चिंता नहीं है. उनकी सरकार 20 साल से सत्ता में है. नीतीश कुमार के कार्यकाल में बड़ी संख्या में पुलिसर्किमयों और अधिकारियों की हत्या हुई है. ”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमहाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, कई राजनेताओं ने संवदेना व्यक्त की
Next Article जो करेगा जात की बात, उसको कसके मारूंगा लात: नितिन गडकरी
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.