Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»बिजली गिरने और ओलावृष्टि से मरने वालों की संख्या 61 हुई
Blog

बिजली गिरने और ओलावृष्टि से मरने वालों की संख्या 61 हुई

atulpradhanBy atulpradhanApril 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बिजली गिरने और ओलावृष्टि से मरने वालों की संख्या 61 हुई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पटना: बिहार में बिजली गिरने और ओलावृष्टि से 36 और लोगों की मौत होने के बाद इस तरह की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 61 हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ओलावृष्टि और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 39 लोगों की मौत हुई, जबकि बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हुई।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को 25 लोगों की मौत हुई और विभिन्न जिलों से मिले आंकड़ों के अनुसार मृतकों की संख्या 61 हो गई। प्रदेश में इन घटनाओं में सबसे अधिक 23 लोगों की मौत नालंदा जिले में हुई।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘बिहार के कई जिलों में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने, ओलावृष्टि और बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण मरने वालों की संख्या 61 हो गई।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘नालंदा जिले में सबसे अधिक 23 मौतें हुईं हैं, इसके बाद भोजपुर (छह), सीवान, गया, पटना और शेखपुरा (चार-चार), जमुई (तीन) और जहानाबाद (दो) हैं। गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, अरवल, दरभंगा, बेगूसराय, सहरसा, कटिहार, लखीसराय, नवादा और भागलपुर जिलों में एक-एक मौत हुई है।’’ बिजली गिरने और आंधी-तूफान के कारण घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में हुयी मौतों पर शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। बुधवार को बिहार के चार जिलों में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस साल फरवरी में बजट सत्र के दौरान राज्य विधानसभा में पेश की गई नवीनतम बिहार आर्थिक सर्वेक्षण (2024-25) रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में 2023 में बिजली/आंधी से संबंधित घटनाओं में 275 लोगों की मौत हुई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनई दिल्ली में AITIGA की 8वीं बैठक सम्पन्न, भारत-आसियान व्यापार सहयोग को मिलेगी मजबूती
Next Article दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2.0 के तहत महिलाओं को दे सकती है 36,000 रुपये तक की रियायत
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.