Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»बिलासपुर : भर्ती परीक्षा में हाई-टेक नकल के आरोप में दो बहनें गिरफ्तार
Chhattisgarh

बिलासपुर : भर्ती परीक्षा में हाई-टेक नकल के आरोप में दो बहनें गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बिलासपुर : भर्ती परीक्षा में हाई-टेक नकल के आरोप में दो बहनें गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में रविवार को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित उप अभियंता (सिविल) और उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) भर्ती परीक्षा में हाई-टेक उपकरणों के माध्यम से नकल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवती और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा हाल में बैठी युवती अपने इनरवियर में छिपे कैमरे के माध्यम से प्रश्न पत्र की फोटो को बाहर बैठी अपनी छोटी बहन को भेजती थी तथा छोटी बहन वॉकी टॉकी के माध्यम से प्रश्नों का उत्तर अपनी बड़ी बहन को बता रही थी.
इस मामले को उजागर करने वाले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) और बिलासपुर शहर कांग्रेस ने इसे बड़ा घोटाला बताते हुए मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच और परीक्षा को निरस्त करने की मांग की है.

बिलासपुर के सरकंडा थाने के प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में उप अभियंता के 113 पदों पर भर्ती के लिए रविवार को परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के लिए बिलासपुर में शासकीय रामदुलारे बालक उच्चतर माध्यमिक पाठशाला, सरकंडा को भी एक केंद्र बनाया गया था.

पांडेय ने बताया कि रविवार की सुबह परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की मदद से नकल करते हुए एक परीक्षार्थी युवती अन्नू सूर्या को पकड़ लिया गया. अन्नू सूर्या कोरिया से इंजीनियरिंग की परीक्षा पास करने के बाद वर्तमान में जशपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ा रही है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इसी दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर वॉकी-टॉकी तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से अन्नू को प्रश्नों के उत्तर बताने वाली उसकी छोटी बहन अनुराधा बाई को भी गिरफ्तार कर लिया. अनुराधा अंडमान-निकोबार में रहकर पढ़ाई कर रही है.

पांडेय ने बताया कि केंद्राध्यक्ष पी मंडल की शिकायत पर दोनों बहनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और छत्तीसगढ़ परीक्षा अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनर-वियर (जिसमें उपकरण छिपाकर परीक्षा केंद्र तक ले जाया गया) दो मोबाइल, वॉकी-टॉकी, माइक्रो ईयर-फोन समेत लगभग सात इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं.

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपी बहनों ने जानकारी दी है कि अंडमान-निकोबार में रह रही छोटी बहन अनुराधा बाई और जशपुर निवासी बड़ी बहन अन्नू ने पीडब्ल्यूडी में भर्ती परीक्षा में पास होने के लिए नकल करने की साजिश रची थी. अनुराधा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संचालन की अच्छी जानकार है. उसने योजनाबद्ध तरीके से वॉकी-टॉकी, माइक्रो ईयर-फोन, टैबलेट तथा एक ही फ्रीक्वेंसी में काम करने वाले अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ऑनलाइन खरीदे थे. दोनों ने परीक्षा से पहले तीन-चार दिनों तक इसका अभ्यास किया था.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दोनों युवतियों को रिमांड में लेने के लिए न्यायालय के समक्ष पेश करेगी. इधर, मामले को उजागर करने वाली एनएसयूआई और बिलासपुर कांग्रेस ने इसे बड़ा व्यापम घोटाला बताते हुए इसकी सीबीआई जांच और परीक्षा को निरस्त करने की मांग की है. इस संबंध में एनएसयूआई और बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को एक रैली निकालकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleब्रिगेड नेता पर हमले में कड़ी कार्रवाई हो: कांग्रेस; फडणवीस ने कहा: आरोपी गिरफ्तार हो चुके
Next Article इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हराया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.