बिलासपुर। बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन के आयोजन के मौके पर कांग्रेस की अंदरुनी कलह एक बार फिर सामने आई। भरे मंच पर एक तरफ जहां इशारों-इशारों में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने टीएस बाबा पर निशाना साधा. वहीं, दूसरी तरफ पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत को घेरे में ले लिया.

अब मत बोलना की हमारी सरकार ने काम नहीं किया – भूपेश बघेल
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मंच से इशारों-इशारों में TS सिंहदेव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा- ‘ मैं मंच पर बैठे नेताओं से कहना चाहता हूं कि अब मत बोलना की हमारी सरकार ने काम नहीं किया इसलिए सरकार नहीं बनी. प्रदेश में वोट चोरी के कारण सरकार नहीं बनी है.’ गौरतलब है कि हाल ही में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने NHM कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान कहा था कि NHM कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं कर पाया इसलिए सरकार नहीं बनी.

हमारे कार्यकर्ता कोई चमचा नहीं है – डहरिया
‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में जहां मंच पर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट मौजूद थे उसी मंच से पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने भी इशारों-इशारों में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत को घेर लिया. उन्होंने कहा- ‘हमारे कार्यकर्ता कोई चमचा नहीं है. किसी नेता के चमचे नहीं हैं. सब कांग्रेस पार्टी के चमचे हैं. हमें अपने लोगों की आलोचना नहीं करनी चाहिए. हम सबको मिलकर पार्टी का काम करना होगा.’ बता दें कि पिछले दिनो रायपुर में कांग्रेस की कोर कमेटी के बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने अपने एक बयान में जिलाध्यक्ष और नेताओं को समझाइश दी थी कि अपने-अपने चमचों को संभालकर रखें.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version